Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers filed nominations for the post of delegate in sugarcane committees.

Bijnor News: गन्ना समितियों में डेलीगेट पद के लिए किसानों ने कराए नामांकन

Fri, 27 Sep 2024 05:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 05:43 PM IST
विज्ञापन
Farmers filed nominations for the post of delegate in sugarcane committees.
- जिले की नौ गन्ना समितियों में प्रबंध समिति के चुनाव की प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन

- सहकारी चीनी मिल नजीबाबाद में आज जमा होंगे नामांकन पत्र
- जिले की नौ समितियों पर चुने जाने हैं 3450 डेलीगेट

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। फिलहाल जिले में गन्ना समितियों के चुनाव की राजनीति चरम पर है। प्रबंध समिति में प्रतिनिधि बनने के लिए किसान नेताओं ने नामांकन पत्र जमा किए। जिले की सभी नौ समितियों पर उम्मीदवारों और उनके समर्थकों की भारी भीड़ जुटी रही। संचालक का चुनाव लड़ने के इच्छुक नेताओं ने क्षेत्र में अपने करीबियों को डेलीगेट पद पर मैदान में उतार दिया है।
बिजनौर गन्ना समिति की प्रबंध समिति में 516 डेलीगेट/प्रतिनिधि चुने जाते हैं। संचालक पदों के लिए तय किए गए 11 निर्वाचन क्षेत्रों में शामिल गांवों से डेलीगेट पद के लिए 835 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदें, जबकि 746 नामांकन पत्र ही जमा किए गए। बिजनौर समिति के बाहर किसानों की भीड़ के चलते जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

हल्दौर हल्दौर गन्ना समिति के चुनाव अधिकारी व बीडीओ विक्रम सिंह के अनुसार 101 डेलीगेट के चुनाव को लेकर 201 प्रपत्रों की बिक्री हुई। इसमें 188 लोगों ने अपने-अपने पर्चे दाख़िल किया। गन्ना समिति सचिव मुकेश राठी, ग्राम पंचायत सचिव मोहित कुमार, विनीत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगीना सहकारी गन्ना विकास समिति नगीना के मुख्य लिपिक राजवीर सिंह ने बताया कि समिति क्षेत्र में 392 डेलीगेट के पद के लिए तीन अक्तूबर को चुनाव होना है। 691 दावेदारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। भाजपा की तरफ से चेयरमैन पद के प्रत्याशी अनिल राणा ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में डेलीगेट पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री अनूप बाल्मीकि, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद चौहान, अरविंद गहलोत, पूर्व विधायक सतीश गौतम आदि मौजूद रहे।







स्योहारा गन्ना समिति में 446 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई जबकि 383 व्यक्तियों ने अपना नामांकन कराया। चुनाव के आरओ मनोज रावत एसडीओ कृषि ने बताया कि स्योहारा गन्ना समिति में किबाड़, कुरी, खानपुर, गोबिंदपुर, बुढ़नपुर, स्योहारा, महमूदपुर, मुकरपुरी, रैनी, सबदलपुर सहसपुर सहित 11 सर्किल हैं। जिनमे लगभग 280 डेलिगेट (सदस्य) निर्वाचित होने हैं।

609 डेलीगेट पदों के लिए 896 नामांकन पत्रों की बिक्री
सहकारी किसान गन्ना समिति धामपुर की निर्वाचन अधिकारी एसडीएम रितु रानी ने बताया कि 609 डेलीगेट पदों के लिए 896 सदस्यों नामांकन पत्र खरीदे। 841 नामांकन पत्र जमा किए गए। सबसे कम नामांकन पत्रों की बिक्री नौरंगाबाद सर्किल में 62 बिके। बसेड़ा और हरेवाली सर्किल में सबसे ज्यादा 97-97 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। उधर दुपहिया, कारों और ट्रैक्टरों ट्रालियों की वजह से दिनभर मुरादाबाद मार्ग पर रानी बाग पुलिस चौकी से लेकर शीला टाकिज तक जाम ही जाम लगा रहा। इससे लोगो को भारी परेशानी हुई।


आज होगी नामांकन पत्रों की जांच, वैध पत्रों का प्रदर्शन
27 सितंबर को सवेरे 10 बजे से तीन बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। शाम को तीन से पांच बजे तक वैध नामांकन पत्रों का प्रदर्शन होगा। 30 सितंबर को 10 बजे से तीन बजे तक नाम वापसी और तीन बजे से पांच बजे चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा।



सूची में अधिकांश लोगों ने नाम गलत, हुआ विरोध
धामपुर। मोरना, नहटौर आंकू, हरेवली सर्किल के कई लोगों का आरोप है कि उनके नाम मतदाता सूची में गलत है, जबकि आधार कार्ड में सही है। एआरओ एमएलस त्रिवेदी का कहना है कि प्रशासन की ओर से 23 सितंबर को सूची का प्रदर्शन किया गया था। कहीं गलती है तो उसे ठीक करने का मौका दिया गया था। नहीं ठीक कराया तो इसमें प्रशासन की नहीं, स्वयं किसानों की गलती है। इसमें कुछ नहीं हो सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed