{"_id":"61ad06b4aa9826087b062fa9","slug":"farmers-expressed-anger-over-power-cut-nazibabad-news-mrt5677543161","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने बिजली कटौती पर रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने बिजली कटौती पर रोष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों ने बिजली कटौती पर रोष जताया
नांगलसोती। भाकियू की बैठक में किसानों ने फसलों की सिंचाई के लिए समय से कम बिजली आपूर्ति पर रोष व्यक्त किया। किसानों ने विद्युत निगम के अधिकारियों से महमसापुर कृषि पोषक फीडर की ओसीबी ठीक कराने की मांग की है।
गांव सौफतपुर में बैठक में भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष कुलबीर सिंह ने कहा कि सौफतपुर बिजलीघर से हरचंदपुर, सौफतपुर, महमसापुर कृषि पोषक फीडर के माध्यम से खेतों की सिंचाई के लिए बिजली आपूर्ति की जाती है। पिछले तीन माह से महमसापुर कृषि पोषक फीडर की ओसीबी खराब है। वर्तमान में महमसापुर फीडर को हरचंदपुर फीडर की ओसीबी से जोड़कर चलाया जा रहा है, जिस कारण एक फीडर में तकनीकी खराबी आने से दोनों फीडरों की बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है। ऐसे में किसानों को खेतों की सिंचाई करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि कृषि पोषक फीडर से किसानों को 10 घंटे बिजली आपूर्ति करने के निर्देश है, लेकिन ओसीबी खराब होने के कारण मात्र पांच घंटे ही आपूर्ति हो रही है। किसानों ने जल्द ओसीबी ठीक कराकर विद्युत आपूर्ति सुचारू कराने की मांग की है। बैठक में राजीव कुमार, नीटू चौधरी, राजवीर काकरान, जिले सिंह आदि किसान मौजूद रहे।