फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers engaged in collectorate, numbered problems

कलक्ट्रेट में जुटे किसान, गिनाईं समस्याएं

Mon, 17 Oct 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Farmers engaged in collectorate, numbered problems
कलक्ट्रेट में जुटे किसान, गिनाईं समस्याएं
विज्ञापन

बिजनौर। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान, ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवारी लाने ले जाने पर लगे प्रतिबंध के विरोध सहित किसानों की विभिन्न समस्याओं के निदान को लेकर किसानों ने कलक्ट्रेट में पंचायत की। पंचायत में वक्ताओं ने किसानों की समस्याओं को जोर शोर से उठाया और उनके निदान की मांग की।
अन्नदाता किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष छतर सिंह के नेतृत्व में चक्कर चौराहे पर एकत्र हुए, यहां से किसान कलक्ट्रेट पहुंचे और पंचायत की। पंचायत में यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार गुरमुल सिंह ने कहा कि संगठन किसान हित में कार्य कर रहा है। सरकार बकाया भुगतान जल्द कराएं, बकाया बिजली बिल पर किसानों के कनेक्शन न काटे जाएं, बेसहारा पशुओं से निजात दिलाने तथा लागत को देखते हुए गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग की।
विज्ञापन

यूनियन के जिलाध्यक्ष छतर सिंह ने कहा कि बिलाई चीनी मिल का समस्त बकाया गन्ना मूल्य भुगतान जल्द किसानों को दिलाया जाए। संगठन किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बाद में संगठन की ओर से तहसीलदार सदर अनुराग सिंह को ज्ञापन सौंपा गया। पंचायत में अतुल कुमार, विकास चौधरी, लवी चौधरी, हुकुम सिंह, विनित चौधरी, धूम सिंह प्रधान, काकुल चौधरी उर्फ लवी, पुष्पेंद्र सिंह, नरेश चौधरी, लवी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed