फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers demonstrated power by taking out tractor rally

ट्रैक्टर रैली निकाल किसानों ने किया शक्ति प्रदर्शन

Fri, 15 Jan 2021 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Farmers demonstrated power by taking out tractor rally
नजीबाबाद के कछियाना में मकर सक्रांति पर खिचड़ी वितरित करतीं समाजेवी महिलाएं। - फोटो : NAZIBABAD
ट्रैक्टर रैली निकाल किसानों ने किया शक्ति प्रदर्शन
विज्ञापन

नजीबाबाद। कृषि कानून वापस लेने, गन्ना मूल्य भुगतान करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर किसानों ने नजीबाबाद और नांगलसोती क्षेत्र में ट्रैक्टर रैली निकाली। भाकियू के नेतृत्व में आयोजित रैली में आजाद किसान यूनियन सहित कई संगठनों के किसानों ने ट्रैक्टर रैली के माध्यम से कानून के विरोध में शक्ति प्रदर्शन किया।
तिरंगे के साथ किसानों ने बड़िया से ट्रैक्टर रैली की शुरूआत की। कोटद्वार रोड स्थित एक क्रशर पर कई किसान ट्रैक्टर लेकर एकत्र हुए। कृषि कानून वापस लेने के नारों के साथ विशाल ट्रैक्टर रैली कोटद्वार मार्ग स्थित मंडी समिति, भारत सिनेमा फ्लाईओवर, मालगोदाम तिराहा, मोटाआम होते हुए जलालालाद क्षेत्र के गांव इस्माइलपुर पहुंची। इस्माइलपुर में चौधरी रुकन सिंह और जलालाबाद के निकट पेट्रोल पंप क्षेत्र में ताहरपुर निवासी जोधवीर सिंह, काहन सिंह, हरेंद्र सिंह, सूरवीर सिंह ने रैली को किसानों के सहयोग से जलपान कराया। किसानों ने कृषि कानून वापस होने तक आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया। ट्रैक्टर रैली में भाकियू के तहसील अध्यक्ष सरदार इकबाल सिंह, ठाकुर गजेंद्र सिंह, मदन सिंह चौहान, महेंद्र चौहान, हरप्रीत सिंह संधु, अवतार सिंह जसवंत सिंह, विनोद परमार, सर्वजीत सिंह, आजाद किसान यूनियन के युवा जिलाध्यक्ष गुरजीत सिंह रंधावा, मजहर अब्बास, लखवीर सिंह, अतुल कुमार, अमन चौधरी, रफीक अहमद, गुरदेव सिंह, गुरमीत सिंह, हरदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में अनेक किसान शामिल हुए।
विज्ञापन

कृषि कानून के विरोध में लगाए नारे
नांगलसोती। नांगलसोती में भाकियू के मंडल उपाध्यक्ष दिनेश कुमार, ब्लॉक महासचिव अवनीश कुमार, राजीव राठी, नीतू चौधरी, कुलवीर सिंह, इरशाद अहमद, इस्लामुद्दी के नेतृत्व में किसानों ने बड़ी संख्या में ट्रैक्टरों के साथ रैली निकाली। नांगलसोती, शहजादपुर, जीतपुर, खानपुर, हरचंदपुर, कामराजपुर, चंदोक, पूंडरीकला, बरकातपुर, चंदक से किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकालकर कृषि कानून के विरोध में नारे लगाए। किसानों ने कृषि कानून को पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए बनाया गया कानून बताया।

नजीबाबाद में ट्रेक्टर रैली का नेतृत्व करते तहसील अध्यक्ष सरदार इकबाल सिंह।

नजीबाबाद में ट्रेक्टर रैली का नेतृत्व करते तहसील अध्यक्ष सरदार इकबाल सिंह।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद में ट्रेक्टर रैली में कृषि कानून विरोधी नारे लगाते किसान नेता हरप्रीत सिंह संधु।

नजीबाबाद में ट्रेक्टर रैली में कृषि कानून विरोधी नारे लगाते किसान नेता हरप्रीत सिंह संधु।- फोटो : NAZIBABAD

नांगलसोती में ट्रेक्टर रैली निकालते किसान।

नांगलसोती में ट्रेक्टर रैली निकालते किसान।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद में ट्रेक्टर रैली में शामिल आजाद किसान यूनियन का जत्था।

नजीबाबाद में ट्रेक्टर रैली में शामिल आजाद किसान यूनियन का जत्था।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed