फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers demonstrated outside EO office

किसानों ने ईओ कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

Thu, 11 Aug 2022 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Farmers demonstrated outside EO office
किसानों ने ईओ कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

धामपुर। भाकियू कार्यकर्ताओं ने बुधवार को गांव रसूलपुर इम्मा में गोशाला का निर्माण कराने की मांग को लेकर नगर पालिका परिषद में अधिशासी अधिकारी कार्यालय के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया।
ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी कविराज सिंह नेतृत्व कार्यकर्ता बुधवार सवेरे नगर पालिका परिषद पहुंचे। ईओ के कार्यालय के बाहर सड़क पर धरना दिया। पालिका के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन कर गांव रसूलपुर इम्मा में जल्द गोशाला का निर्माण कराने की मांग की है। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान 13 अगस्त को बिजनौर में होने वाली महापंचायत में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं से पहुंचने की भी अपील की। नायब तहसीलदार को सौंपे पांच सूत्री ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने पालिका से नगर में स्टेडियम बनाने, जिन किसानों की कम गन्ने की पर्ची है उनकी पर्चियों को सातवें खाने तक खत्म करने, जिले को सूखा घोषित कर बर्बाद फसलों की क्षतिपूर्ति कराने, किसानों के भरे जा रहे ऑनलाइन घोषणा पत्रों को गन्ना विभाग की ओर से भरवाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में दुष्यंत राणा, महेंद्र सिंह, अमित कुमार, नरदेव सिंह, अजयपाल सिंह ,सुरेंद्र सिंह, जगदीश ,कुशल पाल, अशोक सिंह, अरविंद, आनंद सिंह ,विजय जैन, दिनेश ,महावीर, हरचरण, शुभम शर्मा, सोनू चौधरी मौजूद रहे। भाकियू के प्रदर्शन को अखिल भारतीय गोरक्षा समिति के कार्यकर्ताओं ने पहुंच समर्थन दिया।
विज्ञापन

--
चारागाह में गोशाला का नहीं हो सकता निर्माण
ईओ सुभाष कुमार का कहना है कि प्रशासन की ओर से जहां पर गोशाला निर्माण को जमीन तलाश की गई है, वहां पर उस जमीन की श्रेणी चारागाह में है। जिससे चाह करके भी वहां पर गोशाला का निर्माण नहीं किया जा सकता है। उनके स्तर से एसडीएम को अवगत करा दिया गया है। ऐसे में अन्य ग्राम सभाओं में ग्राम समाज की खाली पड़ी जमीन को तलाश कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed