फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers demonstrated due to non-receipt of slip

पर्ची न मिलने से नाराज किसानों ने गन्ना समिति में प्रदर्शन किया

Wed, 02 Mar 2022 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
Farmers demonstrated due to non-receipt of slip
पर्ची न मिलने से किसानों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

नूरपुर। पिछले 15 दिनों से गन्ना पर्ची न मिलने से नाराज किसानों ने समिति में धरना देकर हंगामा किया। समिति के अधिकारियों ने किसानों को शीघ्र ही पर्ची जारी करने का आश्वासन दिया है।

अमरोहा जनपद का जमना बी गन्ना क्रय केंद्र नूरपुर गन्ना समिति से जुड़ा है। पहले इस क्रय केंद्र से स्योहारा मिल को गन्ना सप्लाई होता था, लेकिन इस पेराई सत्र में क्रय केंद्र को रामपुर जनपद की त्रिवेणी शुगर मिल से जोड़ दिया गया है। इस क्रय केंद्र से जुड़े अमरोहा के गांव महमदी माफी व जमना के 50 से अधिक किसान बुधवार को गन्ना समिति पहुंचे और प्रदर्शन कर धरने पर बैठ गए। किसानों ने आरोप लगाया कि पिछले 15 दिनों से उनकी पर्चियां जारी नहीं हुई हैं और क्रय केंद्र पर तौल बंद है। खेतों में उनका गन्ना खड़ा हुआ है। किसानों ने शीघ्र ही पर्ची जारी कराने की मांग की। चेताया कि उन्हें पर्ची नहीं मिली तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। धरना देने वालों में रामपाल सिंह, चंद्रभान सिंह, सीताराम सिंह, सतपाल सिंह, महिपाल सिंह, राम चरन, महेंद्र सिंह, अरविंद कुमार, मोनू कुमार, रघुनाथ सिंह, कल्याण सिंह आदि थे। समिति सचिव मनोज कुमार टोंक का कहना है कि इस क्रय केंद्र का गन्ना कलेंडर समाप्त हो चुका है। किसानों के खेत मे खड़े गन्ने का सर्वे हो चुका है। शीघ्र ही इंडेंट जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed