{"_id":"6197eb20734b796bf862b86c","slug":"farmers-celebrated-happiness-by-feeding-them-sweets-bijnor-news-mrt5655261174","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन कृषि कानून वापस लेने पर भाकियू ने मनाई खुशी, एक दूसरे को खिलाई मिठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन कृषि कानून वापस लेने पर भाकियू ने मनाई खुशी, एक दूसरे को खिलाई मिठाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों ने मिठाई खिलाकर मनाई खुशी
चांदपुर। कार्तिक पूर्णिमा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तीन कृषि कानून वापस लेने की घोषणा से किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई। भाकियू कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
भाकियू ब्लॉक जलीलपुर कार्यकर्ताओं की न्याय पंचायत अध्यक्ष प्रताप सिंह चहल के आवास पर जगजीत सिंह की अध्यक्षता व सरदार नरेंद्र सिंह के संचालन में हुई पंचायत में वक्ताओं ने कार्तिक पूर्णिमा व गुरु नानक जयंती पर भारत सरकार द्वारा तीन कृषि कानून वापस लेने को किसानों की जीत बताई। वक्ताओं ने कहा कि कृषि कानून को वापस लेने के लिए किसानों के आंदोलन में शहीद हुए किसानों का बलिदान कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। पंचायत में किसानों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। वक्ताओं ने जिला गन्ना अधिकारी से खादर क्षेत्र के किसानों को इंडेंट जारी करने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि खादर क्षेत्र के मिल सेंटर इंडेंट नहीं दे रहे हैं। जिससे किसान अपने खेत खाली नहीं कर पा रहे हैं। गेहूं की बुवाई में विलंब हो रहा है। पंचायत में शीशपाल सिंह, जितेंद्र सिंह, वेदपाल सिंह, सरदार बलजीत सिंह, रणजीत सिंह, डॉ. वीरेंद्र सिंह, गुरप्रीत सिंह, कैलाश आदि मौजूद रहे।