फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers burned copies of agricultural law

तीनों किसान बिलों को किसान विरोधी बताया

Thu, 14 Jan 2021 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Farmers burned copies of agricultural law
किसानों ने जलाई कृषि कानून की प्रतियां
विज्ञापन

कोतवाली देहात। गांव राजोपुर सादात में आयोजित बैठक में भाकियू के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने कहा कि कृषि कानून किसानों के लिए नुकसानदायक है। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष समरपाल सिंह, नितिन सिरोही, ओमप्रकाश सिंह, बलजीत सिंह, मुनेश कुमार, निर्मित कुमार, रोहित, नागेंद्र, जगजीत, राम भजन, वीर सिंह, हर्ष वर्धन सिंह, मांगेराम सिंह, डाक्टर योगेंद्र सिंह, अनीश, यूनुस, नागेंद्र, राजीव आदि शामिल रहे। कृषि कानून का विरोध करते हुए कृषि कानून की प्रतियां जलाईं।
नगीना के ग्राम नियामतपुर में जगजीत सिंह के आवास पर भाकियू पंचायत में युवा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह ने कहा कि 22 जनवरी को प्रत्येक गांव से 11-11 किसान ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन

स्योहारा में भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष गजेंद्र सिंह टिकैत के नेतृत्व में किसानों ने खंड विकास कार्यालय में कृषि कानून को काला कानून बताया। कृषि कानून की प्रतियां जलाईं। इसमें रोहित चौहान, गज राम सिंह, ओम प्रकाश जाटव, महेश यादव, त्रिवेंद्र सिंह, शफीक अहमद, अरविंद चौहान, देवेंद्र सिंह आदि शामिल रहे। चीनी मिल के ट्राली यार्ड में अखिल भारतीय किसान सभा के सदस्यों ने कामरेड मुनव्वर जलील के नेतृत्व में कृषि कानून की प्रतियां जलायीं। इसरार अली, महेंद्र सिंह, मंगल सिंह, मुकेश कुमार, मरगूब, नईम अहमद, हाफिज आमिर, कल्याण सिंह, धर्मवीर सिंह, रूप सिंह, अथर जलील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed