{"_id":"5e3865688ebc3e8d3f5204b6","slug":"farmers-are-shying-away-from-going-to-the-fields-nazibabad-news-mrt467088713","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलदार के भय से खेतों पर जाने से कतरा रहे हैं किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलदार के भय से खेतों पर जाने से कतरा रहे हैं किसान
विज्ञापन
गांव औरंगपुर बसंता के जंगल में गुलदार दिखने से दहशत
बिजनौर, मंडावली। गांव औरंगपुर बसंता के जंगल में गुलदार दिखाई देने से किसानों में दहशत है। गुलदार के भय से किसान अपने खेतों पर जाने से भी कतरा रहे हैं। लोगों ने वन विभाग से गुुलदार को पकड़ने की मांग की है।
मंडावली क्षेत्र के गांव औरंगपुर बसंता निवासी जयपाल सिंह के खेतों में रविवार को गुलदार दिखाई दिया। आसपास के खेतों के किसान गुलदार देखकर भयभीत हो गए। किसानों ने शोर मचाया तो गुलदार भाग निकला। ग्रामीणों जयपाल सिंह, कामेंद्र सिंह, लोकेंद्र सिंह, राजीव, राजवीर, घासीराम आदि ने का कहना है कि गुलदार कई दिनों से जंगल क्षेत्र में डेरा जमाए हुए था। हालांकि गुलदार ने इस दौरान कोई हानि नहीं पहुंचाई। जंगल में गुलदार होने के डर से खेतों में काम करने के लिए उन्हेें समूह बनाकर जाना पड़ रहा है। ग्रामवासियों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़वाकर वन क्षेत्र में छुड़वाने की मांग की है।