फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers are not getting registration for pension

पेंशन के लिए किसान नहीं करा रहे पंजीकरण

Sat, 15 May 2021 10:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Farmers are not getting registration for pension
पेंशन के लिए किसान नहीं करा रहे पंजीकरण
विज्ञापन

बिजनौर। इस बार किसान सम्मान निधि योजना कि किस्त मिलने में एक महीना की देर हो गई तो किसान परेशान हो गए लेकिन किसान अपने बुढ़ापे के लिए तीन हजार रुपये मासिक पेंशन की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। सम्मान निधि के छह हजार रुपये सालाना लेने के लिए सवा चार लाख से अधिक किसान पंजीकरण करा चुके हैं, लेकिन पेंशन के लिए साढ़े तीन चार किसानों ने भी पंजीकरण नहीं कराया है। किसान 36 हजार रुपये सालाना पेंशन के बजाए केवल छह हजार रुपये सालाना पेंशन पर ही निर्भर है।
शासन द्वारा समय-समय पर किसानों के लिए अनेक योजनाओं का संचालन किया जाता है। किसान को सीधे आर्थिक मदद देने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना और प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना चलाई जा रही है। सम्मान निधि में पंजीकरण कराने वालों को साल में तीन बार दो-दो हजार रुपये दिए जाते हैं। प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना में पंजीकरण कराने वाले किसानों को 60 साल की आयु पूरी करने पर तीन-तीन हजार रुपये मासिक पेंशन मिलती है। इस योजना में किसान अपने बैंक खाते से अंशदान जमा करता है और उतना ही अंशदान सरकार द्वारा जमा किया जाता है। 60 साल की आयु पूरी करने पर किसान को तीन हजार रुपये मासिक पेंशन मिलेगी। किसान की मौत होने पर उसके उत्तराधिकारी को आधी पेंशन मिलती है। किसान सम्मान निधि की किस्त के लिए तो पंजीकरण करा रहे हैं, लेकिन पेंशन के लिए नहीं जबकि यह बहुत फायदेमंद है। किसान सम्मान निधि योजना के लिए अब तक सवा चार लाख से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं, जबकि प्रधानमंत्री मानधन योजना के लिए अब तक चार हजार 333 किसानों ने ही पंजीकरण कराया है। एक किसान ने तो पंजीकरण होने के बाद भी योजना से खुद को अलग कर लिया है।
विज्ञापन

किसान मानधन योजना में अंशदान का विवरण
आयु किसान अंशदान सरकारी अंशदान कुल अंशदान
18 55 55 110
19 58 58 116
20 61 61 122
21 64 64 128
22 68 68 136
23 72 72 144
24 76 76 142
25 80 80 160
26 85 85 170
27 90 90 180
28 95 95 190
29 100 100 200
30 105 105 210
31 110 110 220
32 120 120 240
33 130 130 260
34 140 140 280
35 150 150 300
36 160 160 320
37 170 170 340
38 180 180 360
39 190 190 380
40 200 200 400
नोट: उक्त योजना में 18 से 40 साल के किसान ही पंजीकरण कर सकते हैं। अंशदान केवल 60 साल की आयु तक देना होता है।
किसानों को कर रहे जागरूक
जिला कृषि अधिकारी अवधेश मिश्र के अनुसार किसानों को किसान मानधन योजना में पंजीकरण करने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। यह योजना किसानों के हित में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed