फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers are angry due to indecent comments on Baba Mahendra Singh and Rakesh Tikait

Bijnor News: बाबा महेंद्र सिंह और राकेश टिकैत पर अभद्र टिप्पणी से किसानों में रोष

Sat, 09 Nov 2024 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Farmers are angry due to indecent comments on Baba Mahendra Singh and Rakesh Tikait
बिजनौर में प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट जाते भाकियू टिकट के कार्यकर्ता संवाद
बिजनौर। भाकियू अराजनैतिक की युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने बाबा महेंद्र सिंह और राकेश टिकैत के प्रति आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। राकेश टिकैत को डकैत तक कह डाला, जिससे किसानों में रोष है। भाकियू टिकैत के पदाधिकारियों ने एसपी को ज्ञापन देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को भाकियू टिकैत की ओर से गन्ना समिति परिसर में आपात बैठक का आयोजन किया गया। इसमें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही दिगंबर सिंह के भाषण की वीडियो पर रोष जाहिर किया। एसपी कार्यालय पर पहुंचकर एसपी अभिषेक झा को ज्ञापन दिया। जिसमें कहा गया कि छह अक्तूबर को नगीना तहसील में आयोजित पंचायत के दौरान दिगंबर सिंह ने भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है। जिन्हें चोर, डकैत तक कहा गया।
विज्ञापन

कहा कि बाबा महेंद्र सिंह टिकैत ने किसानों को अपने अधिकारों के प्रति शांति पूर्वक तरीके से अपनी आवाज उठाना सिखाया। उनके प्रति नालायक शब्द बोलकर किसानों को शर्मसार किया है। जिससे किसान-मजदूरों के साथ आम जनमानस की भावना आहत की गई। किसान नेता राकेश टिकैत की छवि पर भी गहरा आघात पहुंचा है। एसपी को ज्ञापन देकर दिगंबर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर एसपी ने जांच कराकर रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने में प्रदेश महासचिव रामौतार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूराम तोमर, जिला उपाध्यक्ष मुनेंद्र सिंह, विजय पहलवान, गजेंद्र सिंह, बलजीत सिंह, देवदत्त शर्मा, धमेंद्र कुमार, अवनीश कुमार, कोमन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed