{"_id":"64caa76fb945ae6c4d0112f4","slug":"farmers-agree-on-free-treatment-of-injured-and-assurance-of-increasing-compensation-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-8265-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजनौर - घायलों का फ्री इलाज, मुआवजा बढ़ाने के आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजनौर - घायलों का फ्री इलाज, मुआवजा बढ़ाने के आश्वासन
Thu, 03 Aug 2023 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Thu, 03 Aug 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
- राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन का तीन दिन से चल रहा था धरना
- डीएम के साथ हुई वार्ता में कई मांगों पर बनी सहमति, धरना समाप्त
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। गुलदार के आतंक से निजात दिलाने, गुलदार के हमले में घायल लोगों का फ्री में उपचार कराने, पकड़ने को तीन टीमें बढ़ाने आदि मांगों पर डीएम की उपस्थिति में सहमति बनी। इस पर किसानों का धरना समाप्त किया। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि जल्द ही आतंक से निजात नहीं मिली, तो फिर बड़ा आंदोलन किया किया जाएगा।
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले अनेक सोमवार से डीएफओ कार्यालय पर धरना चल रहा था। बुधवार को धरने पर किसानों की भीड़ बढ़ी। संगठन के पदाधिकारियों ने मांगे नहीं मानने पर मेरठ-पौड़ी बैराज मार्ग जाम करने की चेतावनी दी। सूचना पर आंदोलित किसानों को मनाने एसडीएम सदर, सीओ सिटी डीएफओ कार्यालय पर चल रहे धरना स्थल पर पहुंचे और किसानों के साथ वार्ता की। बाद में डीएम व किसान नेताओं की कलक्ट्रेट सभागार में वार्ता हुई। घंटों चली वार्ता में मुख्य मांगों पर सहमति बन गई।
जिलाध्यक्ष विनोद कुमार बिट्टू, पश्चिम उप्र महासचिव कैलाश लंबा ने बताया कि जिलाधिकारी ने गुलदार के हमले से घायलों का फ्री उपचार कराने, मृतकों के परिजनों को दिए जाने वाले मुआवजे की धनराशि बढ़ाने, तीन शूटर दल बनाने, हर न्याय पंचायत स्तर पर दो पिंजरे लगाए जाने आदि पर सहमति बन गई। धरने पर राजपाल भगत, मुस्तकिम अहमद, वेदप्रकाश, हेमेंद्र कालदेव आदि उपस्थित रहे।