फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmer troubled by debt shot himself with a licensed pistol

Bijnor News: कर्ज से परेशान किसान ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मारी गोली

Sun, 18 Feb 2024 02:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 18 Feb 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Farmer troubled by debt shot himself with a licensed pistol
कादराबाद (बिजनौर)। अफजलगढ़ ब्लाॅक की अजीमुल्ला नगर पंचायत के गांव खुशहालपुर में कर्ज के बोझ के तले दबे एक सिख किसान ने अपनी ही लाइसेंसी पिस्टल से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों सहित ग्रामीणों से आवश्यक जानकारी हासिल की। इस संबंध में किसान ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह गांव खुशहालपुर निवासी दलजीत सिंह (55) पुत्र जसवंत ने सुबह करीब 10:30 बजे अपने घर के आंगन में स्थित झोंपड़ी में लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं, मृतक की पत्नी कुलवंत कौर का कहना है कि आत्महत्या के पूर्व मृतक ने अपने साले बाज सिंह को मोबाइल पर काॅल कर बताया कि वह आत्महत्या करने जा रहा है। इस पर बाज सिंह ने अपनी बहन कुलवंत कौर को फोन फर अपने जीजा के संबंध में जानकारी ली और उसके द्वारा किए गए फोन पर अपने गोली मारकर आत्महत्या करने की बात बताई। जिस पर वह आनन फानन में वह आंगन की ओर दौड़ी किंतु तब तक दलजीत अपनी गोली मार चुका था। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना से परिजनों में कोहराम मचा है उनका रो रोकर बुरा हाल है। कुलवंत कौर ने बताया कि घर में सब कुछ सामान्य था। उन्होंने ऐसी कोई बात जाहिर नहीं की थी कि वह ऐसा कदम भी उठा सकते हैं।


बताया जाता है कि दलजीत सिंह किसान खेती करता था। उसके पास करीब 3 से 4 एकड़ खेती की भूमि है। मृतक ने अपने पीछे पत्नी व तीन बच्चों को रोते बिलखते छोड़ा हो। वहीं सीओ अर्चना सिंह व कोतवाल राजकुमार सरोज पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से जानकारी की। फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची ओर घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए।




सीओ अर्चना सिंह ने बताया कि दलजीत सिंह पर कर्ज था। सम्भवतः उसी से परेशान होकर उसने अपने पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या करना प्रतीत हो रहा है।

- बेटे को आस्ट्रेलिया भेजा था, करीब 15 लाख रुपये था कर्ज



गौरतलब है कि मृतक पर करीब 10 से 15 लाख रुपये का कर्ज था। सम्भवतः जिसके चलते उसने ऐसा कदम उठाया ओर गोली मार कर आत्महत्या कर ली। इस संबंध में उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। बताया जा रहा है कि मृतक ने कुछ साल पहले अपने पुत्र को आस्ट्रेलिया भेजा था वह कुछ समय बाद वापस लौट आया था। उसने अपनी पुत्री की शादी भी की थी। सम्भवतः तब वह उसी समय कर्ज में डूब गया था और परेशान चल रहा था। पुलिस अधिकारियों ने मृतक के पास से सुसाइड नोट मिलने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed