{"_id":"67102fca7d5031c6d700c484","slug":"farmer-said-electricity-is-not-like-tube-well-solar-pumps-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-133696-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: किसान बोले- बिजली नलकूप जैसी नहीं सोलर पंपों धार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: किसान बोले- बिजली नलकूप जैसी नहीं सोलर पंपों धार
विज्ञापन
-कृषि भवन सभागार में कंपनी इंजीनियर व किसान की वर्कशॉप हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। सोलर पंपों के पानी की धार बिजली से संचालित निजी नलकूपों जैसी नहीं है। किसानों ने यह समस्या बुधवार को कृषि भवन सभागार में आयोजित वर्कशाप में सोलर पंपों के कंपनी के अधिकारियों के सम्मुख रखी। इंजीनियर्स ने किसानों को सोलर पंपों के बारे विस्तार से बताया।
कृषि निदेशालय उप्र लखनऊ की ओर से प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम-कुसुम) योजना के तहत जिले में 2540 से सोलर पंप लगे हैं। वर्ष 2024-25 में 1380 सोलर पंप स्थापित कराने का लक्ष्य मिला है। इसके सापेक्ष 368 किसानों ने ऑन लाइन बुकिंग करा ली है। अधिकारियों के अनुसार सोलर पम्पों से 95 लाख यूनिट से अधिक बिजली की बचत हुई है।
उप कृषि निदेशक गिरीश चंद ने किसानों को बताया कि सूरज की किरणों से संचालित सोलर पंप व बिजली नलकूप में अंतर रहेगा। यह सूरज के तेज पर निर्भर है। तकनीशियन सुरेन्द्र मौर्य ने प्रशिक्षण में आए किसानों को सोलर पम्प के संचालन के विषय में विस्तृत रूप से जानकारी दी। कार्यक्रम में जिला कृषि रक्षा अधिकारी मनोज रावत, विषय वस्तु विशेषज्ञ आदित्यवीर सिंह, तकनीशियन सुरेंद्र मौर्य, प्रीमियर इनर्जी/इकोजन राहुल कुमार व किसान आदि उपस्थित रहे।