फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmer receives notice of embezzlement of Rs 27 crore

Bijnor News: किसान को मिला 27 करोड़ के गबन का नोटिस

Mon, 22 Jun 2026 12:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Farmer receives notice of embezzlement of Rs 27 crore
पैजनिया । हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव टांडा निवासी किसान संजीव त्यागी को सीबीआई का नोटिस मिला है। उन्हें 19 जून को सीबीआई कोर्ट जोधपुर राजस्थान में पेश होने के लिए कहा गया। नोटिस देने आए व्यक्ति ने उन्हें बताया कि 2023 में दर्ज करीब 27 करोड़ के गबन के मुकदमे का मामला है। जाते-जाते यह व्यक्ति उन्हें फोन पर संपर्क करने के लिए कहकर गया लेकिन जब दिए गए नंबर पर संपर्क किया तो वह बंद मिला। किसान ने पुलिस चौकी पर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

18 जून को ग्राम टांडा निवासी संजीव त्यागी के घर एक व्यक्ति आया। उसने खुद को राजस्थान से सीबीआई कोर्ट का कर्मी बताते हुए नोटिस दिया। नोटिस देख किसान और उसके परिवार के होश उड़ गए। पूछने पर संबंधित व्यक्ति ने बताया कि सीबीआई कोर्ट में उनके विरुद्ध 27 करोड़ रुपये के गबन का मामला दर्ज हुआ है। नोटिस में वर्ष 2023 के किसी मुकदमे का उल्लेख है। संजीव त्यागी के परिजनों ने बताया कि जब उन्होंने कर्मी से पूरे मामले की जानकारी और समाधान के बारे में पूछा तो उसने अगले दिन रात को आठ बजे फोन करने की बात कही। साथ ही कहा कि वह मामला रफा-दफा करा देगा। इसके बाद वह वहां से चला गया।
विज्ञापन

शक होने पर संजीव त्यागी और उनके परिजन पैजनिया चौकी पहुंचे और मामले से पुलिस को अवगत कराया। बताया गया कि नोटिस देने आए व्यक्ति के दिए हुए तथा नोटिस पर अंकित नंबर पर कॉल की गई तो नंबर बंद मिला। सीओ बिजनौर के अवकाश पर होने के कारण उनसे संपर्क नहीं हो सका। हल्दौर थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण अवतार सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed