{"_id":"5890d6284f1c1bc24ee8062d","slug":"farmer-policies-of-centre-was-plundered-subhashini-ali","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र की नीतियों से लुट रहा किसान : सुभाषिनी अली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र की नीतियों से लुट रहा किसान : सुभाषिनी अली
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Jan 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के चांदपुर में माकपा पोलित ब्यूरो की सदस्य एवं पूर्व सांसद सुभाषिनी अली ने देश में बढ़ती सांप्रदायिकता व जातीय ध्रुवीकरण पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण किसान लुट रहा है। उसकी कहीं सुनवाई नहीं है।
बास्टा के सब्जी मंडी के मैदान में आयोजित सभा में सुभाषिनी अली ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों की नीतियों के कारण देश का विकास नहीं हो पा रहा है। आज किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य तो दूर लागत मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है। सब्जी विक्रेताओं के लिए कोई भी ऐसी सरकारी नीति नहीं है, जिससे किसानों की लुट रही सब्जियों को बचाया जा सके। पूर्व सांसद ने कहा कि त्रिपुरा और केरल में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत दैनिक उपभोग की वस्तुओं को सस्ते दामों पर दिलाया जा रहा है। पूरे देश में इस नीति को लागू करने के लिए भी केंद्र सरकार पर दबाव बनाया गया है। उन्होंने नोटबंदी पर सरकार की कड़ी आलोचना की। इस दौरान अमर सिंह सैनी, पूर्व जिलामंत्री रामपाल सिंह, शराफत हुसैन, मनव्वर जलील, तेजपाल सिंह, नंदरूल हसन आदि मौजूद रहे।