{"_id":"5f74d0268ebc3e9b917470a6","slug":"farmer-pays-commission-even-till-the-sale-of-crop-bijnor-news-mrt5038902192","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल बेचने तक का कमीशन देता है किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल बेचने तक का कमीशन देता है किसान
विज्ञापन
फसल बेचने तक का कमीशन देता है किसान
बिजनौर। धूप, सर्दी और बरसात में फसल पैदा करने वाला किसान ही नहीं इन्हीं परिस्थितियों में फसल बेचने वाला व्यापारी भी बिचौलियों के उत्पीड़न का शिकार है। दो पैैसे कमाने के लिए ठेले पर दिन भर सब्जी या फल बेचने वाले मजदूर को भी बिचौलिये नहीं बख्शते हैं। बिचौलिये इन लोगों से भी साढ़े तीन के बजाए छह प्रतिशत कमीशन वसूल रहे हैं। यानि बोने वाला और खरीदने वाला परेशान है और व्यापारी उस पर दस प्रतिशत कमीशन लेकर घर चला जाता है।
आढ़त की व्यवस्था इसलिए की गई थी ताकि यह किसान की फसल बिकवाने में मदद करे। बिचौलियों को फसल बिकवाने के लिए कमीशन एजेंट बनाया गया। कमीशन एजेंट बनने वाले बिचौलिए अब किसान और व्यापारी दोनों को अपनी मर्जी से नचा रहे हैं। नियम है कि जहां सरकार द्वारा मंडी स्थल बनाकर दिया गया है वहां व्यापारी से बिचौलिये अपना ढाई प्रतिशत कमीशन ले सकते हैं। साथ ही एक प्रतिशत मंडी शुल्क ले सकते हैं। किसान से कमीशन के नाम पर बिचौलिये एक पैसा नहीं ले सकते हैं। अगर मंडी समिति न बनी हो तो व्यापारियों से भी केवल ढाई प्रतिशत कमीशन ही लिया जा सकता है। मंडी शुल्क नहीं। लेकिन जिला मुख्यालय पर बिचौलिये इसकी जमकर धज्जियां उड़ा रहे हैं। किसान से चार प्रतिशत और किसान की फसल खरीदने वाले फुटकर विक्रेताओं, व्यापारियों से छह प्रतिशत कमीशन खुलेआम लिया जा रहा है। इस कमाई का उसे कहीं हिसाब भी नहीं देना पड़ता है। यानि केवल एक घंटे की आढ़त में ही बिचौलिये दस प्रतिशत कमीशन कमाकर ले जाते हैं। किसान खेत में अगली फसल के लिए जद्दोजहद में लगता है और फसल खरीदने वाला पूरा दिन उसे बेचने में। लेकिन बिचौलिये को केवल घर पर आराम करके अगले दिन के कमीशन का इंतजार रहता है।
मंडी में किसानों से खुलेआम लूट
सब्जी फल विक्रेता यूनियन अध्यक्ष दिलशाद अंसारी का कहना है कि फुटकर विक्रेताओं व किसानों का बिचौलिये शोषण कर रहे हैं। सरकार की रोक के बाद भी किसानों से चार और फुटकर विक्रेताओं से छह प्रतिशत कमीशन ले रहे हैं। किसान और मजदूर दोनों के साथ अन्याय किया जा रहा है। मंडी में खुली लूटखसोट और गुंडागर्दी चल रही है। प्रशासन इसकी जांच कराकर उत्पीड़न बंद कराए वरना फुटकर विक्रेता हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
सुधर जाएं बिचौलिये : दिगंबर सिंह
भाकियू के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह का कहना है कि मंडी में किसानों और मजदूरों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। जो भी किसानों का उत्पीड़न करेगा उसे हर हाल में सबक सिखाया जाएगा। बिचौलिये या तो अपने आप सुधर जाएं वरना मंडी छोड़ दें।