{"_id":"664a33f9519f86b8c10d21b5","slug":"farmer-killed-by-being-crushed-by-car-in-village-matora-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-123951-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: गांव मटोरा में कार से कुचलकर किसान की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: गांव मटोरा में कार से कुचलकर किसान की हत्या
विज्ञापन
घटनास्थल पर विलाप करते मृतक व्यक्ति के परिजन स्रोतग्रामीण
हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीण
पुत्रवधु की तहरीर पर पुखराज की बेटी के सुसराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
नींदडू /धामपुर (बिजनौर)। गांव मटोरा दरगाह में 65 वर्षीय किसान पुखराज सिंह कार से कुचलकर हत्या कर दी गई। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीण धरने पर बैठ गए। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। उधर, पुलिस ने पुत्रवधु की तहरीर पर पुखराज की बेटी के सुसराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मटोरा दरगाह निवासी पुखराज सिंह रविवार को अपने खेत पर गया था। उनकी पुत्रवधु रेनू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि ससुर पुखराज सिंह खेत पर चक्की के सामने काम कर रहे थे। अपराह्न करीब 5ः15 बजे सफेद रंग की कार से चार व्यक्ति उतरे और उसके ससुर को खेत से जबरदस्ती उठाकर सड़क पर ले लाए। आरोप है कि यहां कार से टक्कर मारते हुए कुचल दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
उसने बताया कि ससुर पुखराज की पुत्री अंजलि की शादी शिवाला कलां थाना क्षेत्र के गांव सिमला में हुई है। ससुराल पक्ष सिमला गांव के दो व्यक्यिों सहित चार लोगों को आरोपी बनाया गया है। उधर, हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को लेकर ग्रामीण धरने पर बैठ गए हैं। पुलिस ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।
विज्ञापन
पुखराज की बेटी अंजलि का ससुराल पक्ष से चल रहा विवाद
अपर पुलिस अधीक्षक धर्म सिंह ने बताया कि पुखराज सिंह ने अपनी पुत्री अंजली की शादी 12 साल पहले शिवाला कला थाना के गांव शिमला में प्रदीप चौहान के साथ की थी । पिछले 10 वर्षों से पति-पत्नी में आपस में विवाद चल रहा था । विवाद के चलते अंजलि के पति और ससुर जेल में बंद है। आरोप है कि इसी प्रकरण में पुखराज की हत्या हुई है।
पुलिस कार्रवाई करती तो शायद ने होती हत्या
पुत्रवधु रेनू का कहना है कि पुखराज सिंह ने अपनी पुत्री के ससुराल वालों पर कार्रवाई करने के लिए पुलिस में कई बार गुहार लगाई। मगर, पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। पुलिस आरोपियों पर सख्ती से कार्रवाई करती तो शायद पुखराज बच जाता।
पुखराज के दोनों बेटे कर रहे देश सेवा
पुखराज के दो बेटे उपेंद्र और हिरेंद्र हैं। दोनों बेटे सीआरपीएफ में है। ग्रामीणों का कहना है कि बेटे देश की सुरक्षा में तैनात हैं, लेकिन गांव में किसान पिता की निर्मम हत्या कर दी गई।
मृतक पुखराज की पुत्रवधु की तहरीर पर रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। - धर्म सिंह मार्छाल, अपर पुलिस अधीक्षक धामपुर