फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmer injured due to fall of height gauge, commotion

हाइट गेज गिरने से किसान घायल, हंगामा

Sun, 26 Jan 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Farmer injured due to fall of height gauge, commotion
धामपुर शुगर मिल रेलवे फाटक पर बने हाईटगेज के टूटने पर विरोध प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : DHAMPUR
हाइट गेज गिरने से किसान घायल, हंगामा
विज्ञापन

धामपुर। चीनी मिल में गन्ना तौल कराने जाते समय शुगर मिल फाटक 456 बी के पास रेल विभाग की ओर से बने हाइट गेज के गन्ने से लदी ट्राली के ऊपर गिरने से किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। भाकियू कार्यकर्ताओं ने मौके पर इसे रेल विभाग की लापरवाही बता घंटों हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने रेल विभाग से घायल किसान का मुफ्त में उपचार कराने, क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर को ठीक कराने और लापरवाह अधिकारियों पर केस दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग को लेकर धरना दिया। कार्रवाई का भरोसा मिलने पर कार्यकर्ता शांत हुए। उधर, पुलिस ने घायल किसान के चाचा रहीशुद्दीन की ओर से दी तहरीर पर केस कायम कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
भाकियू स्योहरा ब्लाक के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह टिकैत, धामपुर के दुष्यंत राणा, कविराज, सिंह, सोनू चौधरी, गजराम सिंह, शफीक अहमद ने बताया कि शनिवार को जब नूरपुर थाने के गांव कुंडाबलदाना निवासी अफसार पुत्र अमीर हुसैन गांव से ट्रैक्टर ट्राली में गन्ना लादकर धामपुर चीनी मिल में गन्ना तौल कराने जा रहा था। तब इस दौरान शुगर मिल के फाटक को पार करने के बाद रेल विभाग की ओर से कई दशकों पहले बना हाईट गेज ट्रैक्टर के ऊपर टूट कर गिर गया। ट्रैक्टर चालक अफसार गंभीर रूप से घायल हो गया और ट्रैक्टर भी क्षतिग्रस्त हो गया। बड़ी मुश्किल से किसान को टूटे हाइट गेज के नीचे से निकाला गया और सीएचसी में भर्ती कराया। डाक्टरों ने हालत गंभीर बताया। उधर, हादसे का पता लगने पर भाकियू कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और इसे रेल विभाग की घोर लापरवाही बता हंगामा किया। इस दौरान जैतरा मार्ग पर गन्ने से लदे वाहनों की कई किमी लंबी लाइन लग गई। सूचना पर सीओ महावीर सिंह राजावत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। किसानों को समझा शांत करने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक रेल विभाग के अधिकारियों पर केस दर्ज कर कार्रवाई नहीं होगी, वह शांत होने वाले नहीं है। घंटों मशक्कत के बाद रेल विभाग के खिलाफ केस दर्ज कराने सहित अन्य मांगों को पूरा करने का भरोसा मिलने पर कार्यकर्ता शांत हुए।
विज्ञापन

किसान हुए आहत
किसानों का आरोप है कि हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचे आरपीएफ के एक जवान के व्यवहार से किसान आहत है। बकौल किसान, जवान ने वहां जाकर सहानुभूति की जगह गन्ने से लदी ट्राली को ओवरलोड बता उल्टे किसान पर कार्रवाई करने बात कही तो किसान भड़क गए। किसानों ने उसे बर्खास्त करने की मांग की है। उधर, आरपीएफ जवान ने लगे आरोपों को गलत बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed