फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmer honored with Nand Baba Award

नंद बाबा पुरस्कार से सम्मानित किसान

Tue, 07 Sep 2021 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Farmer honored with Nand Baba Award
बिजनौर में दुग्ध उत्पादकों को नंद बाबा पुरस्कार से सम्मानित करते डीएम उमेश मिश्रा। - फोटो : BIJNOR
नंद बाबा पुरस्कार से सम्मानित किसान किसान
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम उमेश मिश्रा ने देशी नस्ल की गाय के दूध में वृद्धि करने के लिए प्रोत्साहन स्वरूप जिले के दुग्ध उत्पादकों को नंद बाबा पुरस्कार से सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान किसानों से दुग्ध उत्पादन से जुड़कर आय बढ़ाने का आह्वान किया गया।
डीएम उमेश मिश्रा ने मुरादाबाद दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड दलपतपुर के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में देशी गोवंश का दूध देने वाले किसानों सन्नी दौराना, विनीत कुमार, कुसुमलता, महिपाल सिंह, मामराज सिंह, समर सिंह, शेर सिंह को 5100-5100 रुपये का चेक, प्रतीक चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। डीएम ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में गाय के दुग्ध में अपेक्षित वृद्धि करने के लिए कृषकों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। ताकि उनकी आय में वृद्धि हो सके। बताया कि इस योजना के अंतर्गत शासन की ओर से गोदुग्ध में वृद्धि करने के लिए कृषकों को राज्य, जिला एवं ब्लॉक स्तर पर पुरस्कार उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों की रक्षा करने और उनकी आय को अधिक से अधिक बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जिले के गौ पालक कृषकों का आह्वान किया कि शासन द्वारा उनके कल्याणार्थ एवं आर्थिक विकास के लिए संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों का ज्यादा से ज्यादा लाभ अर्जित कर अपनी आय में वृद्धि करें। इस दौरान समिति चेयरमैन प्रदीप चौधरी, पराग के जीएम दलजीत सिंह, संजीव कुमार, डॉ. देवेंद्र सिंह, विनीश कुमार, सुमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed