फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmer honored in general exhibition

Bijnor News: आम प्रदर्शनी में किसान को सम्मानित किया

Wed, 12 Jul 2023 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 12 Jul 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Farmer honored in general exhibition
अमरोहा में आयोजित कार्यक्रम में धामपुर के किसान हरीश राजपूत को पुरस्कृत करते कैबिनेट कृ​षि मंत्
- अमरोहा में आयोजित हुई आम प्रदर्शनी एवं संगोष्ठी
विज्ञापन

फ़ोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। अमरोहा में आयोजित आम प्रदर्शनी एवं संगोष्ठी में बिजनौर के किसानों को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र अमरोहा में आम प्रदर्शनी एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही एवं विशिष्ट अतिथि कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने किसानों को पुरस्कृत किया। प्रदर्शनी में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आम उत्पादकों के द्वारा आम की 70 प्रजातियों के लगभग 750 नमूनों का प्रदर्शन किया गया। जनपद बिजनौर के किसानों द्वारा नगीना के कृषि वैज्ञानिकों के सहयोग से कुल 58 प्रजातियां एवं 80 नमूनों का प्रदर्शन किया। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली से आए वैज्ञानिकों द्वारा किए गए मूल्यांकन के बाद जनपद बिजनौर के किसान हरीश राजपूत (धामपुर) व दयाकृष्ण शर्मा (बिजनौर) को आम की विभिन्न श्रेणियों में प्रथम पुरस्कार मिला।
विज्ञापन


जिसमें हरीश राजपूत को पूसा श्रेष्ठ, पूसा पीतांबर, पूसा अरुणिमा एवं अरुणिका जैसी प्रजातियों में और दया कृष्ण शर्मा को पूसा सूर्या, टामी एटकिंस, माया में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed