फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   farmer day

Bijnor News: किसान दिवस में स्मार्ट मीटर लगाने, नहरों में पानी और यूरिया की किल्लत के मुद्दे गूंजे

Thu, 16 Apr 2026 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
farmer day
शामली। किसान दिवस में किसानों ने जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने, नहर एवं माइनरों में खेतों की सिंचाई के लिए पानी छोड़े जाने, यूरिया की किल्ल्त और बकाया गन्ना भुगतान के मुद्दों को उठाते हुए समाधान की मांग की। डीएम अरविंद कुमार चौहान ने शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर कैराना और सदर एसडीएम का एक दिन का वेतन रोकने के आदेश दिए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम की मौजदूगी में दोपहर एक बजे किसान दिवस की कार्रवाई शुरू हुई। पहले किसान दिवस में आई समस्याओं के निस्तारण की समीक्षा की गई। बनत के पशु सरंक्षण केंद्र की चाहरदीवारी निर्माण के मामले में बनत के किसान ने मांग रखी।
विज्ञापन

पशुपालन विभाग के अधिकारी ने बताया कि चाहरदीवारी के लिए बजट मांगा गया है। किसान राजन जावला ने खेतों में सिंचाई के लिए पूर्वी यमुना नहर एवं माइनरों में पानी न होने की समस्या उठाई। साथ ही कहा कि सफाई न होने से माइनरों में घासफूस उग रही है। सुन्ना गांव में डांगरोल-मखमूल रजबहों की पटरी व कांधला बुढ़ाना रोड पर गड्ढे भरवाए जाने की मांग रखी। डांगरोल गांव के किसान जितेंद्र के खेत में बिजली का जर्जर खंभे को बदलवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय पिंडोरा ने टूटे यमुना तटबंध का निर्माण कराने की मांग उठाई। नाला के सुनील पंवार ने कहा कि शामली जिले के 30 गांवों की गन्ना आपूर्ति रमाला मिल को होती है। बागपत जिले के प्रशासन एवं गन्ना विभाग की ओर से शामली के गांवों को कोई भी विकास योजना में शामिल नहीं किया जाता है। पूर्वी यमुना नहर की की पटरी क्षतिग्रस्त होने से पानी का रिसाव हो रहा है। भाकियू टिकैत के प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार ने बिजली विभाग पर जबरन स्मार्ट मीटर लगाने जाने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सरकार की ओर से किसानों की सहमति से मीटर लगाए जाने की बात कही जा रही है।
डीएम ने बिजली विभाग के अधिकारियों को स्मार्ट मीटर नियमानुसार लगाए जाने के निर्देश दिए। विदेश मलिक ने चूनसा, कुडाना, ऊन, भाजू आदि बीज गोदाम व सहकारी समितियों पर यूरिया की किल्लत का मुद्दा उठाया।
इस समस्या पर डीएम ने दुकानदारों के खिलाफ छापामार अभियान चलाने के आदेश दिए हैं। भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष कपिल खाटियान ने थानाभवन चीनी मिल पर 201 करोड़ नौ लाख रुपये किसानों का बकाया गन्ना भुगतान कराए जाने की माग की गई।
डीएम ने किसानों की शिकायतों का निस्तारण समय से न कर लापरवाही बरतने पर एसडीएम सदर अर्चना शर्मा और कैराना एसडीएम निधि शर्मा का एक दिन का वेतन रोकने के आदेश दिए। साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है।

इस मौके पर सीडीओ विनय कुमार तिवारी, उपनिदेशक कृषि प्रमोद कुमार, डीसीओ रणजीत सिंह कुशवाहा, एआर काॅपरेटिव शुभ मलिक समेत जिला स्तरीय अधिकारी, किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed