{"_id":"6298fe3a27d4e542835e43fe","slug":"farm-machinery-bank-will-make-the-path-of-farmers-easier-bijnor-news-mrt5912785184","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्म मशीनरी बैंक से आसान होगी किसानों की राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फार्म मशीनरी बैंक से आसान होगी किसानों की राह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फार्म मशीनरी बैंक से आसान होगी किसानों की राह
बिजनौर। गन्ना खेती का खर्च कम करने एवं आय बढ़ाने के लिए शासन व गन्ना विभाग नए कदम उठा रहा है। किसानों के लिए अब गन्ना समितियों पर फार्म मशीनरी बैंक खोले जाएंगे। फार्म मशीनरी बैंक के सही संचालन को पंच उद्यमी संस्था का भी गठन किया जाएगा। मशीनरी बैंक से किसानों को खेतों की जुताई, फसल बुवाई आदि कार्यों के लिए ट्रैक्टर व अन्य तकनीकी के कृषि यंत्र न्यूनतम किराए पर उपलब्ध कराएं जाएंगे। इस व्यवस्था से किसानों को कृषि यंत्र खरीदने के मोटी रकम खर्च नहीं करनी पड़ेगी।
किसान पारंपरिक विधि को छोड़कर किसान तकनीकी को अपना रहे है। इसके लिए आधुनिक कृषि यंत्रों की जरूरत रहती है, लेकिन किसानों इस राह में बढ़ती महंगाई गति अवरोधक लगा रही है। शासन व गन्ना विभाग की नई पहल किसानों की राह आसान करेंगी। जो किसान महंगे कृषि यंत्र नहीं खरीद पाएंगे। उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब बिजनौर समेत प्रदेश की सभी गन्ना विकास समितियों पर फार्म मशीनरी बैंक बनाए जाएंगे। इसमें ट्रैक्टर सहित खेती के कार्य में प्रयोग होने वाले सभी कृषि यंत्र उपलब्ध रहेंगे और किसानों को न्यूनतम किराए पर मिलेंगे। मशीनरी बैंक में उपलब्ध यंत्रों से किराया करने से प्राप्त धनराशि से कृषि यंत्रों का मूल्य व रखरखाव पर आए व्यय निकालने के उपरांत शेष धनराशि से प्रत्येक युवक को दस-दस हजार रुपये से अधिक धनराशि प्रतिमाह मेहनताना निकल जाए। इसकी व्यवस्था अधिकारी बनाएंगे।
एक मशीनरी बैंक में पांच युवकों को मिलेगा रोजगार
गन्ना किसान समितियों पर बनने वाली फार्म मशीनरी बैंक के संचालन को पंच उद्यमी संस्था बनाई जाएगी। इस संस्था में रेंडम आधार पर पांच इच्छुक व खेती कार्यों में रुचि रखने वाले युवकों का चयन किया जाएगा। यह युवक समितियों से कृषि यंत्रों को ले जाकर खेतों की जुताई आदि कार्य करेंगे और कार्य समाप्त होने पर समिति में यंत्रों को पहुंचाएंगे। इसके लिए प्रत्येक युवक को 10,000 से अधिक प्रतिमाह मेहनताना रूप में देने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
------- कोट
किसानों को न्यूनतम किराए पर ट्रैक्टर सहित अन्य कृषि यंत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए हर गन्ना समितियों पर फार्म मशीनरी बैंक खोले जाएंगे। इस के संचालन को पांच उद्यमी संस्था समिति स्तर पर गठन किया जाएगा। इसकी कार्ययोजना बनाई जा रही है - यशपाल सिंह, जिला गन्ना अधिकारी बिजनौर।