{"_id":"627ff540d7ac31414847d67a","slug":"farewell-to-the-students-by-presenting-song-music-bijnor-news-mrt5886219177","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीत संगीत की प्रस्तुति देकर छात्र छात्राओं को दी विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीत संगीत की प्रस्तुति देकर छात्र छात्राओं को दी विदाई
विज्ञापन
बिजनौर के कुंवर सत्यवीरा इंजीनियरिंग कॉलेज विदाई समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुति देती छात्राए
- फोटो : BIJNOR
बिजनौर। कुंवर सत्यवीरा इंजीनियरिंग कॉलेज में विदाई समारोह यादें 2022 का आयोजन किया गया। जिसमें तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने अंतिम वर्ष के छात्र छात्राओं को विदाई दी। कार्यक्रम में गीत संगीत और नृत्य की प्रस्तुति से समां बांध दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वीरा चेरीटेबल सोसाइटी के सचिव कुंवर उदयन वीरा और विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक रुचिवीरा एवं ग्रुप निदेशक उमेश कुमार गुप्ता और डॉ. स्वतंत्र कुमार पोरवाल ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
अतिथियों ने कहा कि छात्रों को जीवन में सफल होने के लिए अपनी क्षमताओं का आकलन करके जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। दिया राजपूत, कौशिका राजपूत ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर मंत्रमुग्ध कार दिया। डांस मे रितम शर्मा और अर्चि शर्मा ने भाग लिया। ग्रुप डांस मे पिंकी शर्मा, अभय, ऋतु, कुलदीप, मोहित, आकाश आदि ने अच्छा प्रदर्शन किया। अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने रैंप वॉक किया। प्रथम वर्ष से अंतिम वर्ष तक सर्वाधिक अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र-ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। संचालन ज्योति शर्मा और कार्तिकेय राजपूत ने किया। डॉ लोकेश अग्रवाल व अनुकीर्ति मिश्रा, नेहा राजपूत, शैवी सोती, विमल कुमार, राजीव सहरावत, निशा चौधरी का योगदान रहा।