फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   family members taking information on the phone

फोन पर जानकारी ले रहे परिवार वाले

Sat, 26 Feb 2022 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
family members taking information on the phone
फोन पर जानकारी ले रहे परिवार वाले
विज्ञापन

हीमपुर दीपा। यूक्रेन में फंसे हुए छात्रों से फोन कर पल पल की जानकारी परिवार वाले ले रहे हैं। हालांकि वहां के हालातों को देख चिंता बढ़ी हुई है। हीमपुर दीपा क्षेत्र के भी दो छात्र फंसे हुए हैं। जिन्होंने सलामती के लिए परिवार वालों से दुआ करने की बात कही है।
हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव सब्दलपुर निवासी जब्बार पुत्र असलम यूक्रेन में पोल्टावा स्टेट की मेडिकल यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस कर रहा है। उसने शुक्रवार की शाम 4:00 बजे मां नसीमा, पिता मोहम्मद असलम तथा छोटी बहन से व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल कर बातचीत की। बताया कि पोल्टावा स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी के अपार्टमेंट में पूरी तरह से सकुशल है। कहा कि भारतीयों की सलामती के लिए परवरदिगार से दुआ करें। जब्बार ने परिजनों को बताया की यूक्रेन की सरकार ने एडवाइजरी जारी की है कि सभी भारतीयों को उनके सुरक्षित ठिकानों से बंकर में भेजा जाए। बाद में पोलैंड के जरिये उन्हें सकुशल भारत भेजने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

गांव पीपली जट निवासी सुहेल पुत्र डॉक्टर मोमिन अली यूक्रेन के युवानो में फंसा है। जो राजस्थान, मुंबई, बिहार के अपने चार अन्य साथियों के साथ एक फ्लैट में है। उसका कहना है कि शुक्रवार सुबह ही उससे कुछ दूरी पर रिहायशी इलाके में बमबारी की गई। जिससे वह दहशत में हैं। हालांकि भारतीय दूतावास के अधिकारियों से संपर्क बनाए हुए हैं, उन्होंने मदद का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed