फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Family conflict in enmity, murder of cousin

Bijnor News: रंजिश में परिवार में संघर्ष, चचेरे भाई की हत्या

Fri, 26 May 2023 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 26 May 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Family conflict in enmity, murder of cousin
- रास्ते को लेकर दो भाइयों के बीच चल रहा था विवाद
विज्ञापन

- दोनों के बीच झगड़ा होने पर बीच बचाव करने आया था तीसरा भाई और उसका बेटा
- पुलिस ने हत्यारोपी युवक को किया गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
चांदपुर (बिजनौर)। रास्ते को लेकर चले आ रहे पुराने विवाद में बुधवार की शाम दो भाइयों में झगड़ा और फायरिंग हुई। जिसमें इनके भतीजे की गोली लगने से मौत हो गई। मामले में मृतक के तहेरे भाई, उसके पिता समेत तीन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मृतक युवक और उसके पिता परिवार के इस झगड़े में बीच बचाव करने आए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मामले तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। हत्यारोपी निगम को गिरफ्तार भी कर लिया है।
गांव अहरौला निवासी दो सगे भाइयों जयकरण और नेपाल पुत्रगण रामकुमार के बीच रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। दो दिन पूर्व नेपाल के घर विद्युत विभाग का छापा लगा। नेपाल को शक था कि विद्युत विभाग का छापा उसके भाई जयकरण ने लगवाया है। इसी बात को लेकर दिन में दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। शाम को फिर से दोनों पक्षों में हुई मारपीट में दोनों ओर से छह लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन

नेपाल और जयकरण के तीसरे भाई हरिराज ने पुलिस को बताया कि जयकरण और जयकरण के बेटे केशव व रेशव खेत से आ रहे थे। रास्ते में नेपाल ने अपने बेटे निगम को साथ लेकर लाठी-डंडे व धारदार हथियार से जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। उन्हें बचाने के लिए परिवार के लोग पहुंचे तो आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उन पर तमंचे से फायर कर दिया। जिसमें उसका पुत्र सौरभ गोली लगने से घायल हो गया। गोली मारने का आरोप मृतक के तहेरे भाई पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल को सीएचसी स्याऊ लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृतक घाेषित कर दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। हरिराज की तहरीर पर पुलिस ने नेपाल, निगम, कुसुम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अपर पुलिस अधीक्षक रामअर्ज ने बताया कि हत्यारोपी निगम को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed