फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Family attacked, youth shot

परिवार पर हमला, युवक को गोली मारी

Sun, 06 Jun 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Family attacked, youth shot
परिवार पर हमला, युवक को गोली मारी
विज्ञापन

स्योहारा (बिजनौर)। गांव हल्दुआ माफी में दो दिन पूर्व वॉलीबाल खेलते हुए दो पक्षों में विवाद हो गया था। उस समय तो ग्रामीणों ने मामला शांत करा दिया। लेकिन रविवार को फिर से विवाद हो गया। एक पक्ष के युवकों ने दूसरे पक्ष के युवक के घर पर पहुंचकर हमला बोल दिया। लाठी-डंडों से हमले के साथ तमंचे से फायर किए।

गांव में अंकुर तथा विशाल के बीच शुक्रवार शाम को वॉलीबाल मैच हुआ था। हारजीत को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था। उस समय गांव के लोगों ने समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया था। रविवार की दोपहर दोनों पक्षों में एक बार फिर जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि एक पक्ष के अंकुर, अभि, जितेंद्र, चंचल, सौरभ, अशोक ने साथी युवकों के साथ तमंचे, लाठी आदि से विशाल के घर पर हमला कर दिया और तमंचे से फायर किए। फायरिंग में मोहित पुत्र सूरज गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों के विरोध के चलते हमलावर भाग गए। मोहित को गंभीर अवस्था में मुरादाबाद के अस्पताल ले जाया गया है। थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार गौड़ का कहना है कि मोहित के परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है, हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed