फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Families will get financial assistance

वन विभाग गुलदार के शिकार लोगों के परिजनों को देगा आर्थिक मदद

Sat, 11 Jan 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Families will get financial assistance
नजीबाबाद-भोगपुर का प्रशांत फाइल फोटो। - फोटो : NAZIBABAD
तीनों परिवारों को मिलेगी आर्थिक सहायता
विज्ञापन

नजीबाबाद(बिजनौर)। वन विभाग छात्र प्रशांत सहित क्षेत्र में गुलदार द्वारा मारे गए तीन लोगों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराएगा। घायलों को भी एक-एक लाख रुपये दिए जाएंगे।
बिजनौर वन प्रभाग नजीबाबाद, गुलदार द्वारा मारे गए छात्र प्रशांत सहित तीन लोगों के परिवारों को आर्थिक सहायता के रूप में पांच-पांच लाख उपलब्ध कराएगा। डीएफओ डॉ.मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि गांव भोगपुर में गुलदार के हमले में 6 जनवरी को मारे गए प्रशांत के परिजनों को पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद के संबंध में जिलाधिकारी रमाकांत पांडे की स्वीकृति मिलने के बाद जल्दी ही परिजनों को आर्थिक मदद उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

वन विभाग प्रेमपुरी में गुलदार द्वारा मारे गए चेतन पुत्र गीताराम के परिवार और गांव आलम सराय में गुलदार द्वारा मारे गए चमन के परिवार को भी पांच-पांच लाख रुपये आर्थिक सहायता उपलब्ध कराएगा। वन विभाग प्रेमपुरी में गुलदार द्वारा घायल हुई ढाई वर्षीय इशिका और जमालपुर ढीकली बढ़ापुर निवासी घायल कृष्णा के परिवार को आर्थिक मदद के रूप में एक-एक लाख रुपये उपलब्ध कराएगा। शासन द्वारा जंगली जानवर के हमले से मारे जाने वालों के परिजनों को पांच-पांच लाख और घायल को एक-एक लाख रुपये उपलब्ध कराने का प्रावधान है। डीएफओ डॉ.मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि जंगल क्षेत्र से पांच किलोमीटर रेंज में होने वाली घटनाएं वन विभाग के अंतर्गत आती है, जबकि इससे दूरी पर कोई घटना होती है तो उससे संबंधित आर्थिक मदद आदि की जिम्मेदारी सामाजिक वानिकी विभाग देखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed