फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Families of 44 employees will get ex-gratia amount in Bijnor

बिजनौर में 44 कर्मचारियों के परिजनों को मिलेगी अनुग्रह राशि

Thu, 15 Jul 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Families of 44 employees will get ex-gratia amount in Bijnor
बिजनौर में 44 कर्मचारियों के परिजनों को मिलेगी अनुग्रह राशि
विज्ञापन

बिजनौर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान कोरोना की चपेट में आकर मरने वाले कर्मचारियों व शिक्षकों के परिवारों को अनुग्रह धनराशि दिए जाने का रास्ता साफ हो गया है। शासन ने पात्र कार्मिकों की सूची जारी कर दी है। जिले के 44 कार्मिकों के परिवारों को अनुग्रह धन राशि का लाभ दिया जाएगा।
पंचायत चुनाव की ड्यूटी करने वाले तमाम शिक्षकों व कर्मचारी कोरोना की चपेट में आ गए थे। जिसमें कई शिक्षकों व कर्मचारियों ने बीमारी के दौरान दम तोड़ दिया था। शिक्षक संगठनों ने शासन से कर्मचारियों को अनुग्रह धनराशि का लाभ देने की मांग की थी। जिस पर शासन ने एक महीने के अंदर मरने वाले कर्मचारियों में शिक्षकों के परिजनों को अनुग्रह धनराशि देने की घोषणा की थी। इसके लिए आवेदन भी भरवाए गए थे। अब अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने पात्र कार्मिकों की सूची जारी कर दी है। इसमें जिले के 44 शिक्षक व कर्मचारी पात्र पाए गए हैं। जिनके परिवारों को जल्द ही अनुग्रह धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। शासन की ओर से जारी सूची में 17 शिक्षक बेसिक शिक्षा विभाग के हैं। जबकि 8 कर्मचारी सिंचाई विभाग, पांच शिक्षक माध्यमिक शिक्षा विभाग के हैं।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के जिन शिक्षकों के परिवारों को अनुग्रह धनराशि दी जाएगी उनमें गीतांजलि राजपूत, गीता, चमन जोहरा, अनिल कुमार, अतीक उर रहमान, आदिल अहमद खान, पवन कुमार ,मोहम्मद इस्लाम उद्दीन, मोहम्मद यूनुस, किरण देवी ,जयपाल सिंह ,कैलाश चंद, कहकशा रोजी, सुखबीर सिंह, विपिन कुमार, विकास चौधरी व संजीव कुमार का नाम शामिल है। जबकि माध्यमिक शिक्षा से अमित कुमार, नरदेव सिंह, मनीष कुमार मौर्य, सत्यवीर सिंह ,राम अवतार सिंह के नाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंचाई विभाग से विरेंद्र कुमार, उपेंद्र सिंह चौहान, विपिन कुमार, महेंद्र सिंह, चंद्रपाल सिंह, मॉरिस, जयपाल सिंह, राकेश कुमार है। इसके अलावा ऊर्जा निगम से सुरेश कुमार, श्रम विभाग से कमला देवी, पशुपालन विभाग से रविंद्र कुमार, सहकारिता विभाग से उत्तम सिंह व विजेंद्र सिंह, राजस्व विभाग से अशोक कुमार, खाद एवं रसद विभाग से आदित्य त्यागी, ग्राम विकास विभाग से ओमपाल सिंह, लोक निर्माण विभाग से माया देवी, सुरेंद्र पाल कृषि विभाग से मुनेश कुमार, पंचायती राज विभाग से कोशिंदर सिंह, कृष्णपाल व गन्ना विभाग से सुमन पाल का नाम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed