{"_id":"5745f2d64f1c1bd14069081e","slug":"fall-from-roof","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसे युवक की छत से गिरकर मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसे युवक की छत से गिरकर मौत
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Updated Thu, 26 May 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
इदरीश के घर के बाहर लोगों से जानकारी लेती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर की अनाज मंडी बाजार में चोरी के इरादे से घर में घुसे युवक की छत से गिरकर मौत हो गई। परिजनों ने बगैर किसी कार्रवाई के उसके शव को सुपुर्द-ए खाक कर दिया।
मंगलवार की रात अनाज मंडी बाजार निवासी दिनेश अग्रवाल के घर की छत पर आहट हुई, तो परिजनों की आंख खुल गई और शोर मचा दिया। परिजनों ने घर के बाहर जाकर देखा तो उनके परिसर में एक युवक घायल अवस्था में पड़ा था। दिनेश अग्रवाल ने युवक के घायल होने की सूचना पुलिस को दी। युवक की शिनाख्त मोहल्ला लडापुरा निवासी इदरीस (32) के रूप में हुई। पुलिस इदरीस को रात करीब 11.30 बजे जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही इदरीस की मौत हो गई।
सीओ सिटी रामानंद कुशवाहा व शहर कोतवाल सतवीर सिंह इदरीस के घर पहुंचे और पोस्टमार्टम कराने को कहा। हालांकि मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। परिजनों ने इदरीस के शव को सुपुर्द-ए खाक कर दिया। मोहल्ले वालोें के मुताबिक इदरीस चोरी करने के इरादे से मंगलवार रात दिनेश अग्रवाल के घर में घुसा था।
विज्ञापन
उसके साथ दो साथी और थे। शहर कोतवाल सतवीर सिंह के मुताबिक इदरीस के परिजनों ने उसका पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इस मामले में किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।