फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fake payment of 45 thousand made in MNREGA

मनरेगा में कर दिया गया 45 हजार का फर्जी भुगतान

Tue, 08 Nov 2022 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Fake payment of 45 thousand made in MNREGA
बिजनौर। मनरेगा में फर्जी भुगतान करने का मामला मिला है। पंचायत में बिना मजदूरी किए प्रधान के माता तथा भाई को भुगतान किए जाने का आरोप है। सीडीओ पूर्ण बोरा ने पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक तथा मनरेगा का कामकाज देख रहे कर्मचारी से वसूली करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मामला ब्लाक मोहम्मदपुर देवमल की ग्राम पंचायत नसीरी का है। सीडीओ पूर्ण बोरा ने बताया कि पंचायत में राजन सिंह सचिव, रणजीत सिंह तकनीकी सहायक तथा अर्जुन सिंह मनरेगा में का कामकाज देख रहे हैं। पंचायतों में अमृत सरोवरों का निर्माण, सीसी रोड आदि निर्माण कार्य चल रहे हैं। मजदूरी का काम मनरेगा श्रमिकों को दिया जाता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मनरेगा में फर्जी भुगतान की शिकायत की थी। जिस पर मामले की जांच कराई गई। सीडीओ ने बताया कि जांच में सामने आया है कि पंचायत में ग्राम प्रधान की माता तथा भाई को बिना मजदूरी किए 212 कार्य दिवस का कथित फर्जी रूप से भुगतान किया गया है। पैसा बिना काम किए दोनों के खातों में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी भुगतान की वसूली के निर्देश
सीडीओ पूर्ण बोरा ने बताया कि शासन की भ्रष्टाचार की जीरो टॉलरेंस नीति है। पंचायतों में गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी। इसलिए मामले में मनरेगा नियमों के अंतर्गत 212 दिनों की मजदूरी 45,156 रुपये के कथित फर्जी भुगतान के वसूली के निर्देश उपायुक्त श्रम रोजगार को दिए गए हैं। वसूली पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक तथा मनरेगा मेट से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed