फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fake fertilizer factory caught, operator arrested

Bijnor News: मंडावर में नकली उर्वरक बनाने की फैक्टरी पकड़ी, संचालक गिरफ्तार

Wed, 01 Mar 2023 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 01 Mar 2023 12:34 AM IST
सार

बिना लाइसेंस चल रही नकली उर्वरक बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ हुआ है। इस फैक्टरी में कई प्रकार के उर्वरक बनाए जा रहे थे, अफसरों की टीम ने छापा मारते करते हुए इस फैक्टरी को सीज कर दिया है।

विज्ञापन
Fake fertilizer factory caught, operator arrested
मंडावर क्षेत्र के रामजीवाला में उर्वरकों की जांच करते अधिकारी।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में बिना लाइसेंस चल रही नकली उर्वरक बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ हुआ है। इस फैक्टरी में कई प्रकार के उर्वरक बनाए जा रहे थे, अफसरों की टीम ने छापा मारते करते हुए इस फैक्टरी को सीज कर दिया है। उर्वरकों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं। मामले में रिपोर्ट दर्ज करते हुए फैक्टरी स्वामी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


थाना मंडावर के गांव रामजीवाला में मुखबिर की सूचना पर अफसरों की टीम ने सोमवार शाम एक मकान में छापा मारा। इस मकान में उर्वरक बनाने की फैक्टरी चलती मिली। जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्रा ने बताया कि जांच में पाया गया कि रकम सिंह पुत्र रामदत्त ने अपने मकान में नकली उर्वरकों व कीटनाशक बनाने की फैक्टरी चला रखी थी। निरीक्षण करने पर मकान के पिछले हिस्से में नकली उर्वरक व कीटनाशक के विनिर्माण के लिए प्रयोग होने वाला सामान मिला।
विज्ञापन


इस फैक्टरी में कच्चा माल, मिक्सिंग मशीन, सिलाई मशीन, खाली बोरे आदि के साथ सूक्ष्म पोषक तत्व उर्वरक एवं कुछ रसायन पाए गए। गुणवत्ता परीक्षण के लिए नियमानुसार नमूने लिए गए। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि तीन कमरों में रखे गए कच्चे माल, उर्वरक कीटनाशक रसायन, खाली बोरे व पैकेट्स, मिक्सिंग मशीन व सिलाई मशीन आदि को सील किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पकड़े गए रकम सिंह पुत्र रामदत्त को पुलिस अभिरक्षा में देते हुए उनके खिलाफ थाना मंडावर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्र, जिला कृषि रक्षा अधिकारी मनोज रावत, रजत चौधरी, रचित सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed