फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fair over, garbage piled up on the banks of the Ganges

मेला खत्म, गंगा की रेती में लगा कूड़े का अंबार

Sun, 21 Nov 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Fair over, garbage piled up on the banks of the Ganges
मेला खत्म, गंगा तट पर लगा कूड़े का अंबार
विज्ञापन

बिजनौर। चार दिनों के लिए गंगा की गोद जिस जगह तबुुंओं का शहर बसा रहा, वहां अब सन्नाटा है। चारों ओर कूड़े के ढेर नजर आ रहे हैं। गंगा की रेती में लोग कूड़ा करकट छोड़ आए हैं। जिसे साफ करने में ही कई दिन बीत जाएंगे।
शनिवार को विदुरकुटी के पास गंगा की रेती में चारों तरफ कूड़े के ही ढेर दिखाई दिए। जगह जगह पॉलीथीन बिखरी पड़ी हैं। गंगा किनारे स्नान घाट और अन्य जगहों पर भी कूड़ा की कूड़ा दिखाई दे रहा है। जहां दुकानें लगी हुई थीं, वहां भी पॉलीथिन और अन्य कूड़ा करकट बिखरा है। डेरे वाली जगहों पर भी गंदगी ही गंदगी नजर आई। करीब तीन किलोमीटर के दायरे में मेला लगा हुआ था। चार दिनों तक मेला गुलजार रहा। ऐसे में कूड़ा पड़ा रह जाना लाजिमी था। हालांकि शनिवार को कुछ सफाई कर्मियों ने गंगा घाट पर पहुंचकर सफाई की। अगर सफाई कर्मी लगातार सफाई भी करते रहे तो कूड़ा हटाने में कई दिन बीत जाएंगे।
विज्ञापन

दिनभर चलता रहा सफाई का काम
जिस स्थान पर गंगा मेला लगा था और स्नान घाट बनाया गया था, वहां दिनभर सफाई चलती रही। सफाईकर्मी ट्रैक्टर ट्राली से कूड़ा उठाते रहे। स्नान घाट क्षेत्र काफी बड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed