फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Faheem alias two more policemen guilty in absconding of ATM

Bijnor News: बिजनौर - फहीम की फरारी में दो और पुलिसकर्मी दोषी

Thu, 27 Jul 2023 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 27 Jul 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Faheem alias two more policemen guilty in absconding of ATM
--------- मुरादाबाद के लिए खास
विज्ञापन

- विभागीय जांच में पाया जा चुका है दोषी, अब हो सकती है बर्खास्तगी
- पुलिस लाइन में तैनात दो सिपाही किए पहले ही किए जा चुके हैं बर्खास्त
- पिछले साल पांच मई पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था हिस्ट्रीशीटर
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। मुरादाबाद के हिस्ट्रीशीटर फहीम उर्फ एटीएम के फरारी केस में दो पुलिसकर्मियों को सेवा से बर्खास्त किया जा चुका है। जबकि अभी दो और पुलिसकर्मियों की नौकरी जा सकती है। जिन पर कार्रवाई की तलवार लटकी हुई है, इन्हें विभागीय जांच में दोषी पाया जा चुका है। अब दंड एवं अपील नियमावली के नियम 14 (एक) के तहत फैसला आना बाकी है।
सोमवार की शाम एसपी नीरज कुमार जादौन ने विभागीय जांच में दोषी पाए गए सिपाही दिनेश चंद और राहुल कुमार को बर्खास्त कर दिया। इनके खिलाफ यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों की (दंड एवं अपील) नियमावली के नियम 14 (एक) के तहत की है। पुलिस सूत्रों की मानें तो अभी दो और पुलिसकर्मियों पर गाज गिरना बाकी है। जिनके खिलाफ विभागीय जांच पूरी हो चुकी है और इन्हें दोषी पाया जा चुका है। यह कार्रवाई मुरादाबाद के हिस्ट्रीशीटर फहीम उर्फ एटीएम की पुलिस अभिरक्षा से फरार होने के चलते की जा रही है। बता दें कि बिजनौर जेल में बंद रहे फहीम को कोर्ट में पेशी के लिए पांच मई 2022 को सिपाही दिनेश और राहुल कुमार मुरादाबाद ले गए थे।
विज्ञापन

ये दोनों सिपाही फहीम के झांसे में आ गए जो कोर्ट में पेशी के बजाय उसे कार में बैठाकर पाकबाड़ा के हाशमपुर चौराहा स्थित उसकी पत्नी के पास ले गए। अभिरक्षा में लेकर गए दोनों सिपाहियों एक कमरे में बैठाकर नाश्ता कराया गया और बीयर भी परोसी गई। इसी दौरान फहीम और उसकी पत्नी दूसरे कमरे में चले गए और सिपाहियों को कमरे में बंद कर दिया था। जहां से फहीम फरार हुआ तो दोनों सिपाहियों के खिलाफ केस दर्ज किया और जेल तक जाना पड़ा था। इस मामले में निलंबित हुए राहुल और दिनेश को आठ महीने पहले ही बहाल किया गया था। हालांकि एक लाख के ईनामी फहीम को 16 जून 2022 में ही दबोच लिया गया था, लेकिन उसकी फरारी पुलिसकर्मियों के लिए नासूर बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई में फंसी मददगारों की गर्दन
बर्खास्त किए जा चुके सिपाही दिनेश और राहुल सिर्फ पहली बार ही फहीम को पेशी पर लेकर नहीं गए थे, बल्कि बार बार इन दोनों की ड्यूटी फहीम को अभिरक्षा में ले जाने के लिए लगती थी। जिसके चलते दोनों सिपाही खातिरदारी की एवज में फहीम के बताए रास्ते पर चलते थे। इन दोनों सिपाही की ड्यूटी ही क्यों लगती थी, यह भी जांच के घेरे में आया था। ड्यृूटी लगाने वाले पुलिसकर्मी और एक अन्य पुलिसकर्मी की गर्दन भी मदद की वजह से इस कार्रवाई में फंस रही है। फहीम उर्फ एटीएम पुत्र इस्लाम निवासी मोहम्मद फरीदगंज उमरीकलां कांठ मुरादाबाद पांच मई 2022 को फरार हो गया था।



वर्जन:::
अभिरक्षा से फहीम की फरार के मामले में दो पुलिसकर्मियों को बर्खास्त किया जा चुका है। अभी इस मामले में और भी कई पर कार्रवाई होना बाकी है। एक अन्य पुलिसकर्मी को विभागीय जांच में दोषी पाया जा चुका है। जल्द ही बड़ी कार्रवाई की जाएगी - नीरज कुमार जादौन, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed