{"_id":"61c37675602cf1301f3855f1","slug":"eye-doctor-did-not-reach-patients-remain-upset-bijnor-news-mrt5702752151","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं पहुंचे नेत्र चिकित्सक, मरीज रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं पहुंचे नेत्र चिकित्सक, मरीज रहे परेशान
विज्ञापन

अफजलगढ़। नेत्र चिकित्सक के सीएचसी न पहुंचने पर मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को दर्जनों मरीज अपनी आंखों का परीक्षण कराने के लिए सीएचसी पहुंचे, लेकिन चिकित्सक के न पहुंच पाने के कारण इधर उधर भटकते रहे। चिकित्सक को एक माह की चेतावनी देकर सीएचसी से हटा दिया गया है।
सीएचसी में बुधवार के दिन एक चिकित्सक का अटेचमेंट किया गया था जो काफी समय से बुधवार को सीएचसी में आंखों के रोगियों का परीक्षण कर उपचार कर रहे थे। गंभीर मरीजों के ऑपरेशन के लिए डेट देकर जिला चिकित्सालय या नजीबाबाद में ऑपरेशन होते थे। चिकित्सक बुधवार को उनकी पट्टी आदि खोलकर परामर्श देते थे। लेकिन इस बुधवार को चिकित्सक का अटैचमेंट सीएचसी से समाप्त कर दिया गया। बुधवार को दर्जनों मरीज अस्पताल पहुंचे ओर चिकित्सक के न होने के परेशान होते रहे। लड्डन खां, प्रभा देवी, शायरा, वीरेंद्र कुमार, असबिया, रामकली, रामकुमार, सलामती आदि का कहना है कि उन्होंने मुरादाबाद में अपनी आंख बनवाईं थीं। कुछ मरीजों की पट्टी भी खुलनी थी। कुछ को आंख बनने के बाद अपना परीक्षण कराना था। चिकित्सक उपलब्ध न होने के कारण रोगी असमंजस की स्थिति में हैं कि कहां जाएं। सीएमओ डॉ. विजय गोयल का कहना है कि शीघ्र ही कोई नई व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने आंखों के रोगियों को बिजनौर जिला अस्पताल में आकर अपना उपचार कराने की बात कही है।