फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Eye allergy problem increases in winter, patients are getting worried

Bijnor News: सर्दी में बढ़ी आंखों की एलर्जी की समस्या, मरीज हो रहे परेशान

Tue, 30 Jan 2024 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 30 Jan 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Eye allergy problem increases in winter, patients are getting worried
बिजनौर के मेडिकल अस्पताल में आंखों की जांच करते चिकित्सक।
बिजनौर। सर्दी में कई बीमारियों से राहत मिली है तो कई बीमारी उभर गई हैं। इनमें से एक आंखों की एलर्जी भी है। सर्दियों में आंखों की एलर्जी की समस्या ज्यादा हो रही है। मरीजों की आंख लाल होने के साथ ही खुजली हो रही है। मेडिकल अस्पताल की ओपीडी में आंखों की एलर्जी के रोजाना 40 मरीज तक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


सर्दियों में लोगों को जुकाम, खांसी होता रहता है। मरीज के खांसने और छीकने से भी आंखों में एलर्जी हो रही है। क्योंकि इससे वायरस या बैक्टीरिया आंखों को प्रभावित करते हैं। जिससे आंखों में एलर्जी की समस्या ज्यादा बढ़ गई है। साथ ही लोग सर्दी से बचने के लिए अलाव और हीटर का सहारा ले रहे हैं। जिससे आंखों की नमी सूख रही है। इससे आंखों में ड्राइनेस की समस्या देखने को मिल रही है। जिसके बाद आंखों में खुजली होने लगती है। आंखों में खुजली आने के बाद एलर्जी की समस्या होती है। कुछ लोगों को धुएं की वजह से भी इन दिनों में एलर्जी हो रही है। समस्या बढ़ने पर लोगों की आंखें लाल होने के साथ-साथ सूजन आ जाती है।
विज्ञापन


सर्दी में आंखों का ऐसे करें बचाव
-खांसते, छींकते समय मास्क लगाएं
-हीटर और अलाव के पास ज्यादा न बैठें
-बिना चिकित्सक परामर्श आंखों में दवाई न डालें
-आंखे सूजने पर हथेली या कपड़े की पोटली से सिकाई करें
सर्दी में आंखों की एलर्जी और ड्राइनेस की समस्या बढ़ी है। वायरस, धुएं की वजह से यह समस्या बढ़ती है। ध्यान नहीं देने पर लोगों की परेशानी बढ़ रही है। आंखों में बनाए रखें। हीटर और अलाव का ज्यादा प्रयोग नहीं करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. रजनीश शर्मा, नेत्र रोग विशेषज्ञ, मेडिकल अस्पताल, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed