{"_id":"6a57d1497a860956df05fb19","slug":"express-train-will-run-between-ramnagar-and-dehradun-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-185106-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: रामनगर से देहरादून के बीच संचालित होगी एक्सप्रेस ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: रामनगर से देहरादून के बीच संचालित होगी एक्सप्रेस ट्रेन
विज्ञापन
नजीबाबाद। रामनगर से सीधे देहरादून के लिए एक्सप्रेस ट्रेन संचालित होगी। सप्ताह में दो दिन चलने वाली ट्रेन को नजीबाबाद स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। रामनगर से स्पेशल ट्रेन 18 जुलाई को रवाना होगी।
पौड़ी के सांसद अनिल बलूनी ने उत्तराखंड वासियों के लिए एक और ट्रेन का तोहफा दिलाया है। उत्तराखंड की राजधानी बनने के बाद रामनगर से देहरादून के लिए पहली सीधी एक्सप्रेस ट्रेन संचालित होगी। पौड़ी सांसद के अनुसार 05014 नंबर से स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 18 जुलाई को दोपहर 2:30 बजे रामपुर से देहरादून के लिए एक्सप्रेस ट्रेन रवाना होगी। रात्रि 9:30 बजे ट्रेन देहरादून पहुंचेगी।
ट्रेन संचालन के दिन और समय रेलवे शीघ्र घोषित कर समय सारणी में ट्रेन को शामिल करेगा। रामनगर से देहरादून के लिए संचालित एक्सप्रेस ट्रेन को रामनगर के बाद काशीपुर, रोशनपुर, पीपलसाना, मुरादाबाद, नजीबाबाद और हरिद्वार स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।