फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Explanation sought on quarantine center washed with water

क्वारंटीन सेंटर पानी से धुलवाने पर प्रशासन ने मांगा स्पष्टीकरण

Sat, 02 May 2020 10:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Explanation sought on quarantine center washed with water
क्वारंटीन सेंटर पानी से धुलवाने पर मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन

बिजनौर। गांव स्वाहेड़ी में बने क्वारंटीन सेंटर को सैनिटाइजर के बजाए पानी से धुलवाने का मामला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। एसडीएम बृजेश कुमार ने मामले में नगर पालिका किरतपुर से स्पष्टीकरण मांगा है।
गांव स्वाहेड़ी में बने लेखपाल प्रशिक्षण केंद्र को प्रशासन ने क्वारंटीन सेंटर बनाया है। यहां दो कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुुके हैं, जिन्हें उपचार के लिए बाहर भेजा गया था। फिलहाज केंद्र में कोई नहीं है। नगर पालिका किरतपुर को क्वारंटीन सेंटर के सैनिटाइजेशन के निर्देश दिए गए थे। पालिका के कर्मचारियों ने सैनिटाइजर के बजाए पानी से ही क्वारंटीन सेंटर धुलवा दिया था। कर्मचारियों के विरोध के बाद बाद में सैनिटाइजर से सेंटर को धुलवाया गया था। पानी से सेंटर धोने वाले कर्मचारी को बाद में क्वारंटीन किया गया। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने इस मामले में नगर पालिका किरतपुर से स्पष्टीकरण मांगा है। एसडीएम बृजेश कुमार के अनुुसार नगर पालिका किरतपुर से लिखित जवाब मांगा गया है। जवाब मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

टैंकर चालक को कार्य से पृथक किया
किरतपुर। नगर पालिका परिषद के ईओ हरिलाल पटेल ने बताया कि 29 अप्रैल को ग्राम स्वाहेड़ी स्थित लेखपाल ट्रेनिंग स्कूल में बने क्वारंटीन सेंटर सैनिटाइजेशन हेतु लापरवाही व बिना दवाइयां डाले स्प्रे टैंकर को स्वाहेडी ले जाने वाले टैंकर चालक को सैनिटाइजेशन कार्य से पृथक कर सफाई सुपरवाइजर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed