{"_id":"69ceb6ba78c457702904bb1a","slug":"explanation-sought-for-negligence-in-nutrition-distribution-and-toilet-construction-bijnor-news-c-27-1-bij1027-176042-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पोषण वितरण और शौचालय निर्माण में लापरवाही बरतने पर मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पोषण वितरण और शौचालय निर्माण में लापरवाही बरतने पर मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन
बिजनौर। आकांक्षात्मक ब्लॉक नजीबाबाद, कोतवाली में कायाकल्प कार्यक्रम पोषण वितरण तथा शौचालय निर्माण एवं मरम्मत के कार्य में लापरवाही सामने आई। सीडीओ ने इन ब्लॉकों के बीईओ, एडीओ पंचायत, सीडीपीओ का स्पष्टीकरण तलब किया है।
बृहस्पतिवार को सीडीओ रणविजय सिंह ने आकांक्षात्मक ब्लॉकों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आकांक्षात्मक ब्लॉक को विकसित करने के लिए शासन बेहद गंभीर है। किसी भी तरह की लापरवाही बरतने पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इन ब्लॉक में चिकित्सा, कुपोषण, शिक्षा, स्वच्छता सहित वित्तीय समावेशन एवं कौशल विकास, आधारभूत अवसंरचना के तहत बिंदु निर्धारित किए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि 10 अप्रैल तक निर्धारित बिंदुओं के अनुसार सभी कार्य मानक और गुणवत्ता के साथ पूरा करें। इस मौके पर एनआरएलएम उपायुक्त योगेंद्र कुमार, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी धर्मवीर सिंह, बीएसए सचिन सचान, जिला कार्यक्रम अधिकारी विमल चौबे आदि मौजूद रहे।