{"_id":"5ad24ee34f1c1b63098b481c","slug":"exhibitions-conducted-on-ambedkar-jayanti-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंबेडकर जयंती पर निकाली शोभायात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंबेडकर जयंती पर निकाली शोभायात्राएं
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 15 Apr 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
विकास भवन में आंबेडकर जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते भाजपा पदाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी बिजनौर के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में अध्यक्ष मीनू गोयल ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के आंबेडकर ने अनेक सराहनीय कार्य किए, जिन्हें कभी नहीं भूला जा सकता। नीरज चौधरी, मुन्नालाल प्रेमी, गुलशन कुमार, विरेशबल, ज्ञानवती तोमर, मुनीष त्यागी, नसीमुद्दीन, सतेंद्र विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। राष्ट्रीय लोकदल के जिला कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में डा. आंबेडकर को याद किया गया। जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, चंद्रपाल वाल्मीकि, हरिओम, बाबूराम, चौ. राकेश, राजेंद्र सिंह आदि रहे।
सपा की ओर से भी बाबा साहेब आंबेडकर का भावपूर्ण स्मरण किया गया। जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन, रमेश तोमर, शमशाद अंसारी, अखलाक पप्पू, अशोक माहरिया, बलवीर, नौशाद आदि मौेजूद रहे।
जन सामाजिक शैक्षिक प्रसार समिति द्वारा मोहल्ला जाटान स्थित शास्त्री भवन में हुए कार्यक्रम हुआ। अध्यक्ष हरचरनलाल शास्त्री, दीपक शास्त्री, सोनू कुमार, नीतू रानी, महेश चंद, राधेश्याम आदि ने विचार व्यक्त किये। मंडावर के मोहल्ला अंबेडकर मूर्ति में बाबा भीमराव अंबेडकर युवा समिति और हिंदू युवा वाहिनी की ओर से आंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। अध्यक्ष रामप्रसाद, दिलावर सिंह, राजकुमार, धनसिंह, मलखान सिंह, धर्मसिंह, हिंदू युवा वाहिनी नगर अध्यक्ष नीरज वर्मा आदि मौजूद रहे। उधर, जलीलपुर क्षेत्र में भीमराव आंबेडकर जयंती पर नशा न करने का संकल्प लिया गया। गांव जलीलपुर, धींवरपुरा, रायपुर खादर, बसंतपुर, हुसैनपुर खास, बेरखेड़ा आदि में विभिन्न तरीकों से डाक्टर भीमराव आंबेडकर का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। गांव जलीलपुर में राजेंद्र सिंह ने डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
समाज को शिक्षित और सुदृढ़ बनाने का संकल्प लिया
बिजनौर में भारत रत्न बाबा साहेब डा.भीमराव आंबडेकर की जयंती पर उन्हें नमन किया गया।
विकास भवन में आयोजित गोष्ठी में अनेक सामाजिक व राजनीतिक संगठनों ने हिस्सा लिया। सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी, एडीएम वित्त एवं राजस्व अवधेश मिश्रा, सांसद भारतेंद्र सिंह व यशवंत सिंह ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से नगर के चमरपेड़ा स्थित रविदास मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा अनेक मार्गों से होकर विकास भवन आकर संपन्न हुई। शोभायात्रा का नेतृत्व प्रदेश महामंत्री वीपी सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया ने किया। भाजपा कार्यकर्ताओं की 100 से भी अधिक बाइक शामिल रहीं।
डा. भीमराव आंबेडकर जन्मोत्सव समिति की ओर से विकास भवन में हुए कार्यक्रम से पूर्व शोभा यात्रा निकाली गई। बुद्ध विहार बुखारा के जूनियर हाईस्कूल से शुरू हुई शोभायात्रा विकास भवन में आकर संपन्न हुई। विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि डा.आंबेडकर सभी भारतीयों के प्रेरणा स्त्रोत हैं। कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष राकेश कुमार, कूड़े सिंह, उदयपाल सिंह, नरेंद्र कुमार, धर्मसिंह मौर्य, कमलावती, बैजयंती माला, नीला रानी, शिवराज सिंह, आशाराम, होरी सिंह, मेहर सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता शामिल रहे। दीपक कुमार, संदीप राजवंश, संजीव कुमार, मोनू, सुरेश आदि मौजूद रहे।
बाबा साहेब के बारे में बताया
बिजनौर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रबुद्ध नागरिक गोष्ठी में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती पर उन्हें नमन किया । बाबा साहब के राष्ट्रीय चरित्र और उनके संघ से जुड़े प्रसंग कार्यकर्ताओं को बताए गए। मुख्य वक्ता प्रांत प्रचार प्रमुख मेरठ अजय मित्तल ने बताया कि बाबा साहब ने चर्च और निजाम के प्रलोभनों को ठुकराकर भारतीय संस्कृति से निकले बौद्ध धर्म को इसलिए अपनाया था ताकि उनके अनुयाइयों की देश के प्रति श्रद्धा बनी रहे। गोष्ठी को विष्णु कुमार व डॉ. रचना पाल ने भी संबोधित किया। संचालन जिला संपर्क प्रमुख प्रशांत महर्षि ने किया। गोष्ठी में डा. टीसी अग्रवाल, मयंक मयूर, विकास लाटियान, कटार सिंह, जितेंद्र चौधरी, अशोक निर्दोष, रजनीश कुमार, अजय शर्मा, वैद्य अजय गर्ग, अजय राणा, अजय पाल, मुकेश कुमार, अनिल चौधरी आदि मौजूद रहे।
समरसता दिवस के रूप में मनाई आंबेडकर जयंती
अमर उजाला ब्यूरो
नजीबाबाद में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर प्रशासन, भाजपा और दलित समाज ने संगोष्ठी आयोजित संविधान निर्माता का भावपूर्ण स्मरण किया। तहसील के ड्वाकरा हॉल में आयोजित समरसता दिवस संगोष्ठी में एसडीएम सत्येंद्र कुमार सिंह, सीओ बृजराज सिंह, तहसीलदार सुरेश कुमार, नायब तहसीलदार सीके त्रिपाठी, राजस्व निरीक्षक छतरपाल सिंह ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के संविधान निर्माण में दिए गए योगदान को अविस्मरणीय बताया। साहनपुर के मोहल्ला रवापुरी में हर गोविंद सिंह, अरुण राजपूत, महेंद्र सिंह, मेहर सिंह, रतन सिंह, राजकुमार, श्रीरामबली, तनु प्रिया सिंह ने डॉ. आंबेडकर द्वारा राष्ट्र को दिए योगदान की चर्चा करते हुए उन्हें सच्चा देशभक्त और समाज हितैषी बताया। भाजपा की ओर से समरसता दिवस पर गांव कल्याणपुर, रघुनाथपुर, राजपुर नवादा, सिकरौड़ा, हरेवली, हकीमपुर, रामनगर में संगोष्ठी आयोजित की गई। भाजपा किसान मोर्चा के विक्रम सिंह खोबे, कुमुद कुमार, ओमकार सिंह, मास्टर रमेश सिंह, शेर सिंह, तेजपाल सिंह, राकेश त्यागी, सुनील, चेतराम के नेतृत्व में आयोजित संगोष्ठी में आंबेडकर द्वारा समाज हित में किए गए कार्यों की चर्चा की गई। इस अवसर पर ऋषिपाल, विपिन, अतुल, रामलाल, देवेंद्र, पुष्पेंद्र, पुखराज, नरेश, पंकज, अर्जुन उपस्थित रहे।