फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Excitement about Dhanteras, booking of 1000 bikes and 300 cars done so far

Bijnor News: धनतेरस को लेकर उत्साह, अब तक 1000 बाइक और 300 कारों की हुईं बुकिंग

Fri, 17 Oct 2025 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 17 Oct 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Excitement about Dhanteras, booking of 1000 bikes and 300 cars done so far
बिजनौर। धनतेरस और दीपावली पर इस बार बाजार में रौनक देखने लायक है। धनतेरस को लेकर बाजार सजे हुए हैं। ग्राहकों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। इसका अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि अभी तक जिले में करीब 1000 बाइक और 300 कार की बुकिंग हो चुकी है। ट्रैक्टर, इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद और मोबाइल की भी मांग बढ़ी है। धनतेरस पर कारोबारियों पर धन वर्षा होगी।
विज्ञापन


शहर के प्रमुख ऑटोमोबाइल डीलरों के अनुसार, इस बार पिछले साल की तुलना में वाहन बुकिंग में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। हर साल की तरह इस बार भी धनतेरस पर वाहनों की खूब बुकिंग हुई। शहर के महिंद्रा शोरूम पर धनतेरस के लिए 50 कारों की बुकिंग दर्ज की गई है। वहीं, टाटा मोटर्स पर 35 कारें बुक हुई हैं। शहर के हीरो होंडा के शोरूम में अब तक 45 बाइकें बुक की जा चुकी हैं। इसी तरह, अन्य ब्रांडों की बाइक और स्कूटी की बुकिंग में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। धनतेरस पर वाहन के अलावा ट्रैक्टर, मोबाइल फोन, टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन जैसे इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की भी जमकर बुकिंग हो रही है। शहर के व्यापारियों का कहना है कि इस बार दीपावली पर धन वर्षा होने की उम्मीद है। बढ़ती बुकिंग और बाजार में बढ़ी रौनक से यह साफ है कि धनतेरस पर उपभोक्ताओं की खरीदारी से कारोबारियों के चेहरे खिल उठे हैं।
विज्ञापन

धनतेरस के लिए 250 बुलेट बाइकों की हुई बुकिंग
शहर के हुंडई शोरूम स्वामी विवेक चौधरी ने बताया कि धनतेरस के लिए उनके शोरूम से 250 बुलेट बाइकों की बुकिंग की गई है। वहीं, हुंडई कंपनी की 100 कारों की बुकिंग हुई है। लोगों में वाहन खरीदारी को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धनतेरस पर वाहनों की खरीदारी को लेकर उत्साह
तिरुपति महिंद्रा शोरूम के मैनेजिंग डायरेक्टर दीपक गर्ग का कहना है कि धनतेरस पर वाहन खरीदना शुभ मानते हैं, जिसके चलते वाहनों की बुकिंग की जा रही है। धनतरेस पर थार सहित महिंद्रा की 50 गाड़ियां बुक हो चुकी हैं।
दीपावली के लिए 75 कारों की बुकिंग
मंगलम टाटा आटोवर्ल्ड के स्वामी तुषार मंगलम ने कहा कि इस बार तीन दिन वाहनों की खरीदारी हो रही है। दीपावली पर खरीदारी के लिए 75 कारों की बुकिंग हुई है। धनतेरस के दिन टाटा मोटर्स की 35 कारों की डिलीवरी की जाएगी।

धनतेरस पर होगा अच्छा कारोबार
हीरो होंडा शोरूम के स्वामी विभोर अग्रवाल का कहना है कि रोजाना बाइकों की खरीदारी हो रही है, लेकिन धनतेरस के लिए 45 बाइकों की बुकिंग हुई है। लोगों में त्योहार को लेकर खुशी है। उम्मीद है कि इस बार धनतेरस पर अच्छा कारोबार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed