फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Examination of 1121 patients in health fair

स्वास्थ्य मेले में 1121 रोगियों की जांच की

Fri, 22 Apr 2022 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Examination of 1121 patients in health fair
चांदपुर सीएचसी स्याऊ में आयोजित स्वास्थ्य मेले में स्टॉल की जानकारी लेते विधायक स्वामी ओमवेश। - फोटो : BIJNOR
स्वास्थ्य मेले में 1121 रोगियों की जांच
विज्ञापन

चांदपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्याऊ में आयोजित ब्लाक स्तरीय स्वास्थ्य मेले में मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाई दी गई। बाल विकास विभाग की ओर से तीन गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई। नवनिर्वाचित विधायक स्वामी ओमवेश ने भी मेले में अपना ब्लड प्रेशर चेक कराया।
शुक्रवार को सीएचसी स्याऊ में आयोजित ब्लाक स्तरीय स्वास्थ्य मेले में 1121 लोगों के पंजीकरण हुए। मेले का शुभारंभ पूर्व विधायक कमलेश सैनी ने फीता काटकर किया। मेले में कुल 38 स्टॉल लगाए गए, जिसमें 26 चिकित्सा, दो शिक्षा, दो बाल विकास, एक महिला कल्याण, एक खाद्य एवं रसद, एक दिव्यांग कल्याण विभाग आदि के शामिल रहे। मेले में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज सेन, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. कृतिका सिंह, डॉ. सीमा भारद्वाज, एमडी फिजीशियन डॉ. जहीर अहमद, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. शाहिद अहमद, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सतेंद्र कुमार, डॉ. क्षितिज सिंह, डॉ. रूपेंद्र सिंह, डॉ. कौशल सिंह आदि चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाई दी। बाल विकास विभाग की ओर से तीन गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई। विधायक स्वामी ओमवेश व पूर्व विधायक कमलेश सैनी ने स्टॉल का अवलोकन कर जानकारी ली।
विज्ञापन

मेले में राज्य स्तर से शिफसा से उप महाप्रबंधक दिग्विजय त्रिवेदी, मंडल अनुश्रवण एवं मूल्यांकन अधिकारी ने मेले का निरीक्षण किया गया। डिजिटल आईडी कार्ड बनाए गए। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. केपी सिंह के नेतृत्व में आयोजित मेले में सीडीपीओ, बीईओ गजेंद्र सिंह, बीपीएम सचिन कौशिक, बीसीपीएम गगन शर्मा, आईओ अमिता रघुवंशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed