फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   exam news

Bijnor News: जिले के 12 केंद्रों पर 5496 अभ्यर्थियों ने दी नीट यूजी परीक्षा

Sun, 03 May 2026 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
exam news
बिजनौर में केपीएस इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र से नीट की परीक्षा देकर बाहर आते परीक्षार्थी। संवाद
बिजनौर। नीट यूजी (राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा) की लिखित परीक्षा जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ संपन्न हुई। परीक्षा के लिए 5624 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें से 5496 अभ्यर्थियों ने नीट यूजी की परीक्षा में प्रतिभाग किया और 128 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। यानी परीक्षा में 97.72 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर राजकीय इंटर कॉलेज बिजनौर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बिजनौर, केपीएस कन्या इंटर कॉलेज बिजनौर, आरबीडी महिला महाविद्यालय बिजनौर, राजा ज्वाला प्रसाद आर्य इंटर कॉलेज बिजनौर, वर्धमान कॉलेज बिजनौर में ब्लाक ए व बी समेत 12 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को नीट की परीक्षा का आयोजन हुआ। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों, अफसरों की निगरानी में संपन्न हुई। सभी केंद्रों पर दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा के लिए सभी केंद्रों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। साथ ही नीट यूजी के परीक्षा केंद्रों पर अभ्थर्थियों की सघन जांच, प्रवेश पत्र से मिलान करने के उपरांत प्रवेश दिया गया। प्रशासनिक व शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed