{"_id":"5f00cc238ebc3e430c40b11a","slug":"ex-soldiers-paid-tribute-to-the-martyrs-bijnor-news-mrt489664375","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सैनिकों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सैनिकों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
बिजनौर के गांव फतेहपुर कलां में शहीद गजेंद्र सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांज?
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सैनिकों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
बिजनौर। एक्स सर्विसमैन वेलफेयर एसोसिएशन ने वीर शहीद भूदेव सिंह और गजेंद्र सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर हुए हवन यज्ञ में आहुति देकर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
शनिवार को एक्स सर्विसमैन एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष केशव सिंह के नेतृत्व में एसोसिएशन से जुड़े सैनिक गांव सिसौना स्थित भूदेव सिंह की प्रतिमा पर पहुंचे और उन्हें माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। केशव सिंह ने कहा कि गांव सिसौना निवासी भूदेव सिंह जाट रेजीमेंट की पांचवीं बटालियन में तैनात थे। वे चार जुलाई 2015 को जम्मू कश्मीर के कूपवाड़ा जनपद के माछल सैक्टर में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए थे। इसके बाद उनके गांव के बाहर ही प्रतिमा स्थापित कराई गई थी। इस पर शनिवार को हवन यज्ञ हुआ। इसमें आहुति देकर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थन की गई।
इसके बाद गांव फतेहपुर कलां निवासी शहीद गजेंद्र सिंह को भी नम आंखों से श्रद्धांजलि दी गई। गजेंद्र सिंह चार जुलाई 2018 को नॉर्थ सिक्किम के गियागोंग क्षेत्र में चीन के साथ सटी सीमा पर वाहन चला रहे थे। इसी दौरान तीव्र चढ़ाई और खतरनाक मोड़ पर उनकी गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी थी। इससे वे वीरगति को प्राप्त हुए थे। इस अवसर पर संरक्षक सीताराम सिंह राणा, जिलाध्यक्ष केशव सिंह, पूर्व सैनिक नरेश कुमार, अजय सिंह, पवन कुमार मलिक, कैप्टन रेशपाल सिंह, अनिल प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

बिजनौर के गांव सिसौना में शहीद भूदेव सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण का उन्हें श्रद्धांजलि देते प?- फोटो : BIJNOR
विज्ञापन