फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ex -servicemen will be deployed at power stations, process starts

Bijnor News: बिजलीघरों पर पूर्व सैनिक होंगे तैनात, प्रकिया शुरू

Tue, 30 Jul 2024 03:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 30 Jul 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Ex -servicemen will be deployed at power stations, process starts
धामपुर। बिजलीघरों पर अब संविदा कर्मी एसएसओ के पद पर कार्यरत नहीं रहेंगे। पावर काॅरपोरेशन के अधिकारियों के आदेश पर इन्हें हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। धामपुर के विद्युत वितरण खंड प्रथम में अब तक 11 बिजलीघरों के कर्मियों को हटाया जा चुका है। इनके स्थान पर सेवानिवृत्त फौजियों को एसएसओ के पद पर तैनाती दी जा रही है।
विज्ञापन


धामपुर विद्युत निगम अधीक्षण अभियंता सर्किल के चारों डिवीजनों में 47 बिजलीघर हैं। इन बिजलीघरों पर आईटीआई डिप्लोमा धारक संविदा पर पिछले 10 से ज्यादा सालों एसएसओ के पद पर कार्यरत है। पर अब इन्हें एसएसओ पद से हटाने की तैयारी है। अधिशासी अभियंता संजीव कुमार का कहना है कि कंपनी की ओर से सभी बिजलीघरों से संविदा कर्मियों को हटाकर इनके स्थान पर रिटायर्ड फौजियों की तैनाती की गई है। धामपुर एसई सर्किल में 40 से ज्यादा पूर्व सैनिक कार्यरत हैं।
विज्ञापन



धामपुर सर्किल के एसई उदयप्रताप का कहना है कि धामपुर सर्किल में कुल 47 बिजली घरों पर 92 में संविदा कर्मी, 46 विभागीय, 40 पूर्व सैनिक कार्यरत हैं। अधिकारियों के आदेश पर संविदा पर कार्यरत एसएसओ को हटाने के लिए सूची तैयार कर संबंधित कंपनी को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- हक पाने को आरपार का संघर्ष जारी


संविदा कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह का कहना है कि संगठन अपने अधिकारों के लिए निगम के खिलाफ संघर्ष कर रहा है। उन्होंने अपने जीवन के दो दशक से ज्यादा का समय बिजली निगम को दे दिया। अब वे कहां जाएंगे। कोर्ट ने आदेशों पर रोक लगा रखी है। फिर भी अधिकारी अवहेलना कर रहे हैं। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed