फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ex-servicemen got land for hospital

पूर्व सैनिकों को अस्पताल के लिए मिली जमीन

Mon, 01 Jun 2020 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Ex-servicemen got land for hospital
पूर्व सैनिकों को अस्पताल के लिए मिली जमीन
विज्ञापन

बिजनौर। पिछले कई वर्षों से पूर्व सैनिकों के अस्पताल के लिए संघर्षरत पूर्व सैनिकों की मुहिम रंग लाई है। शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी ने अपने आवास के बराबर में पॉलीक्लीनिक के लिए करीब 700 वर्ग मीटर जमीन उपलब्ध करा दी है। शीघ्र ही इस पर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

जनपद बिजनौर में पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवार को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पिछले कई वर्षों से पूर्व सैनिक प्रयासरत थे। जिला प्रशासन ने डीएम आवास के बराबर में और रोडवेज बस अड्डे के सामने स्थित भूमि चिह्नित कर इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। इसके बाद शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय ने पूर्व सैनिकों के पॉलीक्लीनिक के भवन निर्माण के लिए नि:शुल्क जमीन उपलब्ध करा दी है। एक्स सर्विसमैन वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष केशव सिंह ने बताया कि वे इस कार्य को कराने के लिए अपने साथी पूर्व सैनिक अजय सिंह, केपी सिंह, जसवीर सिंह, हेमेंद्र पाल सिंह आदि के साथ जनवरी 2020 में चार दिन लखनऊ रहे और इससे संबंधित अधिकारियों के लगातार संपर्क में बने रहे। इसी के फलस्वरूप छह फरवरी को इसका आदेश उत्तर प्रदेश सरकार ने पारित कर जिला प्रशासन को भेजा तो जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय ने नगर पालिका बिजनौर के अंतर्गत अपने आवास के बराबर में फरीदपुर खेमा के गाटा संख्या 81 में 700 वर्ग मीटर जमीन पॉलीक्लीनिक के लिए उपलब्ध कराई। पूर्व सैनिक कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष डॉ. कर्नल हर्ष निधि, मीडिया प्रभारी रंजन सिंह आदि पूर्व सैनिकों ने भी शासन प्रशासन के इस फैसले का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed