फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Everyone will get equal opportunities with the new education policy

नई शिक्षा नीति से सभी को मिलेंगे समान अवसर

Sat, 02 Apr 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Everyone will get equal opportunities with the new education policy
नई शिक्षा नीति से सभी को मिलेंगे समान अवसर
विज्ञापन

बिजनौर। नई शिक्षा नीति लागू हो गई है। जिससे शिक्षा के क्षेत्र में नए युग का सूत्रपात हुआ है। नई नीति में सभी को शिक्षा के समान अवसर दिए गए हैं। शिक्षा को रोजगार परक बनाया गया है। युवाओं के लिए कॅरिअर विकल्प चुनने के अधिक अवसर हैं।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति में करीब 34 साल बाद बदलाव हुआ है। नीति में सभी को शिक्षा क्षेत्र में आगे बढ़ने के समान अवसर दिए गए हैं। शिक्षाविद डॉ. मुकेश कुमार के अनुसार वर्ष 2020 में लागू नई शिक्षा नीति के सकारात्मक परिणाम की झलक मिलने लगी है। युवाओं को मैकाले की बाबू बनाओ नीति से निकालकर स्वदेशी स्वावलंबन की ओर बढ़ाने का प्रयास है। नई शिक्षा नीति में शिक्षा को प्राथमिक शिक्षा से लेकर शोध शिक्षा तक राष्ट्रीय आवश्यकताओं से जोड़ा गया है। शिक्षा लोक कल्याण पर आधारित है। बहुउद्देशीय ज्ञान देने वाली है। विवेक कॉलेज बिजनौर के कानून विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पुष्पा जोशी का कहना है कि नई शिक्षा नीति में प्राथमिक शिक्षा को बच्चे की मातृभाषा में दिया जाने का संकल्प अनूठा प्रयास है। इससे पढ़ाई बोझ नहीं होगी। राष्ट्रीय स्तर पर समान शिक्षा नीति से सभी राज्यों के युवा एक दूसरे से जुड़कर बेहतर शैक्षिक परिणाम देंगे।
विज्ञापन

ये है प्रमुख दस बदलाव
1- नई शिक्षा नीति को एकेडमिक, व्यावसायिक तथा शोध तीन भागों में बांटा गया है।
2- छात्रों को रुचि के अनुसार कोर्स चुनने की स्वतंत्रता।
3- नई शिक्षा नीति में 10+2+3 फार्मेट पूरी तरह बदल कर 5+3+3+4 कर दिया गया है।
4- प्राथमिक अर्थात कक्षा पांच तक पढ़ाई बच्चों की मातृभाषा में।
5- व्यवसायिक अर्थात तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा।
6- स्नातक के अलग-अलग वर्ष में सर्टिफिकेट देने की व्यवस्था। युवाओं को पढ़ाई के साथ नौकरी के अवसर।
7- प्रयोगात्मक पहलू अर्थात करो व सीखो की नीति पर जोर।
8- युवाओं को शैक्षिक प्रतिद्वंद्विता के लिए अंतरराष्ट्रीय प्लेटफार्म की तैयारी पर जोर।
9- नई शिक्षा नीति में शोध के अवसर अधिक।
10- नई शिक्षा नीति में कॅरिअर विकल्प चुनने के अधिक अवसर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed