फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Everyone stopped for 52 seconds at Shastri Chowk for the national anthem.

Bijnor News: सामूहिक राष्ट्रगान के लिए शास्त्री चौक पर 52 सेकेंड के लिए थम गए हर कदम

Mon, 17 Aug 2026 01:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Everyone stopped for 52 seconds at Shastri Chowk for the national anthem.
बिजनौर में स्वतंत्रता दिवस पर शास्त्री चौक पर मां तुझे प्रमाण के तहत अमर उजाला व आरवीआईटी की ओर
बिजनौर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शास्त्री चौक पर अनूठा दृश्य देखने को मिला। अमर उजाला और आरवीआईटी कॉलेज ने संयुक्त रूप से राष्ट्रगान का भव्य आयोजन किया। इस दौरान सायरन बजते ही शहर के हर कदम 52 सेकंड के लिए थम गए, जिससे देशभक्ति का माहौल बन गया।
विज्ञापन

यह आयोजन अमर उजाला के ''मां तुझे प्रणाम'' कार्यक्रम का हिस्सा था। शनिवार सुबह 10 बजे से ही शास्त्री चौक पर लोगों की भीड़ जुटने लगी थी। लोगों ने मानव श्रृंखला बनाकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। ठीक 10 बजकर 30 मिनट पर राष्ट्रगान के लिए हूटर बजाया गया। हूटर की आवाज सुनते ही सभी लोग जहां थे, वहीं स्थिर खड़े हो गए। पूरे 52 सेकंड तक राष्ट्रगान के सम्मान में पूरा चौक शांत रहा। राष्ट्रगान समाप्त होने के बाद ''भारत माता की जय'' और ''शहीदों के नारे'' गूंज उठे।
विज्ञापन


इस भव्य आयोजन में आरवीआईटी कॉलेज के सचिव अरविंद कुमार, कॉलेज के प्रबंध निदेशक सनी देशवाल, फार्मेसी निदेशक डॉ. हितेश कुमार और इंजीनियरिंग निदेशक डॉ. नितिन अग्रवाल एवं कॉलेज के स्टाफ, छात्र-छात्राएं और शहर के अन्य प्रतिष्ठित लोग भी इस देशभक्तिपूर्ण कार्यक्रम का हिस्सा बने।

बिजनौर में स्वतंत्रता दिवस पर शास्त्री चौक पर मां तुझे प्रमाण के तहत अमर उजाला व आरवीआईटी की ओर

बिजनौर में स्वतंत्रता दिवस पर शास्त्री चौक पर मां तुझे प्रमाण के तहत अमर उजाला व आरवीआईटी की ओर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed