फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Every farmer will have to fill online declaration form

प्रत्येक किसानों को भरना होगा ऑनलाइन घोषणा पत्र

Thu, 26 May 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Every farmer will have to fill online declaration form
प्रत्येक किसान को भरना होगा ऑनलाइन घोषणापत्र
विज्ञापन

बिजनौर। आगामी गन्ना सीजन में पर्ची व गन्ना क्षेत्रफल की समस्या से न जूझना पड़े। इसके लिए गन्ना विभाग गन्ना खेतों का सर्वे कराने के साथ किसानों से ऑनलाइन घोषणा पत्र भरवा रहा है। घोषणा पत्र में किसान गन्ने का क्षेत्रफल, गन्ना पौधा व गन्ना पेड़ी भरवा रहा है। यदि गन्ना सर्वे में कोई त्रुटि हो जाए, तो घोषणा पत्र से वह त्रुटि दूर जो जाएगी।
जनपद में धामपुर व स्योहारा चीनी मिल को छोड़ दें तो अन्य सात चीनी मिलों का संचालन बंद हो गया है। गन्ना विभाग ने आगामी पेराई सत्र के लिए गन्ना सर्वे का कार्य आरंभ कर दिया है। गन्ना विभाग के कर्मचारी व चीनी मिलों के कर्मचारी संयुक्त रूप जीपीएस से सर्वे कर रहे हैं। कर्मचारियों की टीम किसान के खेत पर पहुंचकर किसान की उपस्थिति में गन्ना पौधे, पेड़ी का सर्वे कर रही हैं। कर्मचारी गन्ना सर्वे कर किसान को खेत पर ही सर्वे स्लिप दे रहे हैं। सर्वे कर्मी गन्ना क्षेत्रफल मापने एवं उसे फीड करने में कोई त्रुटि कर दें, तो विभाग क्रास जांच में घोषणा पत्र के आधार पर गन्ना क्षेत्रफल सही कर देगा। इसी लिए गन्ना सर्वे के साथ - साथ किसानों से ऑनलाइन घोषणा पत्र भरवाया जा रहा है।
विज्ञापन

चल रहा है। गन्ना सर्वे किस दिन होगा, इसकी सूचना किसान के मोबाइल फोन पर मेसेज से भेजी जा रही है। किसान खेत पर उपस्थित होकर गन्ना सर्वे कराएं और सर्वे की स्लिप जरूर प्राप्त करें। साथ ही प्रत्येक किसान घोषणा पत्र ऑनलाइन भरें
विज्ञापन
विज्ञापन

- यशपाल सिंह, डीसीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed