फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Every day 45 thousand people have to be vaccinated in the district

जिले में हर रोज 45 हजार लोगों का करना हो टीकाकरण

Thu, 11 Nov 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Every day 45 thousand people have to be vaccinated in the district
जिले में हर रोज 45 हजार लोगों का करना हो टीकाकरण
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में टीकाकरण करने का एक दिन का लक्ष्य लगातार बढ़ता जा रहा है। अब जिले को कोरोना से बचाव के लिए शत प्रतिशत टीकाकरण करने के लिए 45 हजार लोगों का टीकाकरण रोज करना होगा। जनता के टीकाकरण के प्रति जागरूक न रहने से लक्ष्य बढ़ रहा है। काफी लोग टीकाकरण की पहले डोज लगवाने के बाद दूूसरी डोज लगवाने भी नहीं आ रहे हैं।
टीकाकरण के लिए जिले में लगातार कैंप लगाए जा रहे हैं। रविवार छोड़कर हर दिन टीकाकरण होता है। चाहे कोई त्योहार ही क्यों न हो। शुरुआत में कैंपों पर टीकाकरण कराने के लिए इतनी भीड़ उमड़ती थी कि वैक्सीन खत्म हो जाती थी, लेकिन अब स्थिति उलट गई है। जनता लापरवाही बरत रही है और टीकाकरण कराने में कम दिलचस्पी ले रही है। इससे जिला प्रशासन का टीकाकरण करने का लक्ष्य पिछड़ता जा रहा है। जिले में साढ़े 26 लाख से अधिक लोगों को टीकाकरण के लिए चुना गया, लेकिन अब तक करीब 18 लाख लोगों ने ही टीकाकरण कराया है। अब दिसंबर तक टीकाकरण पूरा करने के लिए जिले में हर रोज 45 हजार लोगों का टीकाकरण करना होगा, लेकिन जनता की उदासीनता से ये लक्ष्य हासिल करना बहुत बड़ी चुनौती साबित हो रहा है। जनता जानते हुए भी लापरवाही कर रही है कि टीकाकरण कराना ही कोरोना से बचाव का उपाय है।
विज्ञापन

ब्लॉक लक्ष्य पहली डोज दूसरी डोज
बिजनौर 89231 106897 43447
धामपुर 226308 170068 65906
चांदपुर 247350 169949 52702
नूरपुर 235078 160884 57968
अफजलगढ़ 189957 126657 36973
हल्दौर 211185 140248 52341
कोतवाली 353857 233672 57846
नहटौर 175651 112608 52794
चंदक 202049 125839 60127
स्योहारा 204587 124372 38698
किरतपुर 170581 99457 47394
नजीबाबाद 346786 198197 55582
योग 2652619 1768845 621778
नोट: टीकाकरण के आंकड़े सात नवंबर तक के हैं।
जल्द कराएं टीकाकरण
टीकाकरण अभियान के नोडल अधिकारी डॉ.अशोक कुमार के अनुसार टीकाकरण करने का लक्ष्य बढ़ाकर 45 हजार प्रतिदिन कर दिया गया है। जनता को अपनी व परिजनों की सुरक्षा के लिए हर हाल में टीकाकरण तुरंत करा लेना चाहिए। जिन लोगों की दूसरी डोज की ड्यू डेट निकल चुकी है, वे भी टीकाकरण कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed